ढोलकिया का बाप निकला यूएई का यह बिजनसमैन, कर्मचारियों को गिफ्ट कर दिए 30 करोड़

Updated on 24-05-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: गुजरात के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया (Savji Dholakia) का नाम तो आपने सुना होगा। वह अपने कर्मचारियों को दिवाली पर महंगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं। लेकिन यूएई के एक बिजनसमैन दरियादिली में उनसे भी कहीं आगे निकल गए हैं। भारतीय मूल के बिजनसमैन और एरीज ग्रुप (Aries Group) के फाउंडर सोहन रॉय (Sohan Roy) की आजकल खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह यह है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों को 30 करोड़ रुपये का भारीभरकर रिवॉर्ड देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि यह कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करने का उनका तरीका है। लंबे समय से कंपनी से जुड़े कर्मचारियों को सिल्वर जुबली गिफ्ट के तौर पर यह इनाम दिया गया है। इस ग्रुप की शुरुआत 1998 में हुई थी और इस साल यह 25 साल पूरे कर रही है।


गल्फ न्यूज के मुताबिक पेशे से मरीन इंजीनियर सोहन रॉय ने कहा कि जो कर्मचारी लंबे समय से कंपनी से जुड़े हैं, उन्हें यह इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनाम देने के लिए कंपनी ने एक मैकेनिज्म बनाया है। इसके तहत उन कर्मचारियों के परिजनों को इनाम दिया जा रहा है जिन्होंने कंपनी में कम से कम पांच साल पूरे कर लिए हैं। कर्मचारियों के माता-पिता, पत्नी और बच्चों को भी इनाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी के 25 साल पूरे होने के मौके पर हम अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के सपोर्ट के लिए उनके आभारी हैं। एरीज ग्रुप एक शिप डिजाइन कंसल्टेंसी है जिसमें 2,200 से अधिक प्रोफेशनल काम करते हैं।

क्या करती है कंपनी

रॉय का बिजनस कई क्षेत्रों में फैला है। उन्होंने 1998 में Aries Marine & Engineering Services की स्थापना की थी। साथ ही उन्होंने एक फिल्म DAM999 का भी डायरेक्शन किया है। उनके ग्रुप ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के Vismayas Max स्टूडियो कॉम्प्लेक्स का भी अधिग्रहण किया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए 10 अरब डॉलर का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी लॉन्च किया है। इसे इंडीवुड (Indywood) नाम दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को नवंबर 2015 में कोच्चि में इंडीवुड फिल्म मार्केट एंड ऑल लाइट्स इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के जरिए लॉन्च किया गया था।

एरीज ग्रुप की शुरुआत इसकी फ्लैगशिप कंपनी Aries Marine के साथ हुई थी। इसके बाद इस ग्रुप ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिन दोगुनी और रात चौगुनी प्रगति करते हुए जल्दी ही यह मिडलईस्ट की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों में शामिल हो गया। आज इसकी 59 कंपनियां दुनिया के 25 देशों में ऑपरेट कर रही हैं। फोर्ब्स ने सोहन रॉय को बिलिनेयर इंडियन लीडर्स ऑफ द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया था। वह लगातार चार साल यानी 2015 से 2019 तक इस लिस्ट में शामिल रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.