चेपॉक में 6155 दिन बाद जीत तो धोनी ने भी रचा इतिहास... CSK और RCB के मैच में बने ये 5 महारिकॉर्ड

Updated on 29-03-2025 02:43 PM
चेन्नई: रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 में अब तक गजब फॉर्म में चल रही है। उन्होंने लगातार दो मैच जीतकर इस सीजन की शुरुआत की है। आरसीबी ने अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराया। 28 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तमाम रिकॉड्स भी बने। आइये, उनपर नजर डालते हैं।

आईपीएल में सीएसके की रनों के मामले में तीसरी सबसे बड़ी हार

चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रन से हराया। यह आईपीएल के इतिहास में सीएसके की रनों के मामले में तीसरी सबसे बड़ी हार थी।

सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने धोनी

एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ इतिहास रचा। वह सीएसके के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 204 पारियों में 4699 रन हैं।

चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 1087 रन बनाए हैं।

एक आईपीएल मैच में बिना 50 रन के साझेदारी के सबसे ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड

चेन्नई और आरसीबी के मैच में कोई 50 रन की पार्टनरशिप नहीं हुई। इस मैच में कुल 342 रन बने। यह एक आईपीएल मैच में बिना 50 रन की साझेदारी के बने दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं।

आरसीबी ने 6155 दिन बाद चेन्नई को चेपॉक में हराया

आरसीबी ने6155 दिन बाद सीएसके को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हराया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में चेन्नई के चेपॉक में हराया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.