कार्तिक की ऑलटाइम प्लेइंग-11 से धोनी, गौतम, कपिल बाहर:सहवाग और रोहित शर्मा को ओपनर्स बनाया

Updated on 16-08-2024 04:59 PM

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत की ऑलटाइम प्लेइंग-11 चुनी है। इस टीम में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।

39 साल के कमेंटेटर ने गुरुवार को एक शो के दौरान अपनी ऑलटाइम प्लेइंग-11 का ऐलान किया। उन्होंने यह टीम तीनों फॉर्मेट के हिसाब से बनाई है। कार्तिक ने बतौर ओपनर्स वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को चुना है, जबकि नंबर-3 पर पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को जगह दी है। नंबर-4 और नंबर-5 के लिए कार्तिक ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का चयन किया है।

3 ICC ट्रॉफी जीतने वाले धोनी को जगह नहीं
कार्तिक की टीम में 3 ICC ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान एमएस धोनी को जगह नहीं मिली है। धोनी ने भारत को 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीताया है। जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन भी दर्ज हैं।

इतना ही नहीं, इस टीम में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव, सौरव गांगुली और गौतम गंभीर को भी जगह नहीं मिली है।

लोअर मिडिल ऑर्डर की कमान युवी और जडेजा को
भारत की ऑलटाइम प्लेइंग-11 में लोअर मिडिल ऑर्डर पर युवराज सिंह और रवींद्र जडेजा को रखा गया है। युवी को नंबर-6 और जडेजा को नंबर-7 की पोजिशन दी गई है। वहीं, स्पिन ऑप्शन्स के रूप में कार्तिक ने आर अश्विन और अनिल कुंबले को अपनी टीम में शामिल किया है।

कार्तिक ने पेस अटैक में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को चुना है। दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को 12वें खिलाड़ी के तौर पर जगह दी है।

दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम प्लेइंग-11
वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान। 12th मैन: हरभजन सिंह



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.