क्लीन हिटर है... शिवम दुबे की तूफानी बैटिंग पर दिल हार बैठे धोनी
Updated on
18-04-2023 09:00 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 का 24वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बीते सोमवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। लेकिन अंत में जीत येल्लो आर्मी चेन्नई सुपर किंग्स की ही हुई। इस मुकाबले में सीएसके के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 27 गेंद में 52 रन की गजब पारी खेली, जिसके कायल खुद कप्तान एमएस धोनी भी हो गए। उन्होंने दुबे की मैच के बाद जमकर सरहाना की।
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दुबे ‘क्लीन हिटर’ है और उसे बस खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है । चेन्नई ने छह विकेट पर 226 रन बनाने के बाद आठ रन से जीत दर्ज की। धोनी ने कहा ,‘दुबे क्लीन हिटर है और लंबा है । वह स्पिनरों को अच्छे से खेल सकता है । उसे खुद पर भरोसा रखना होगा कि वह बीच के ओवरों में रन बना सकता है क्योंकि उसके पास प्रतिभा है ।’ शिवम दुबे ने आरसीबी के खिलाफ 192 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, जिसमें उनके बल्ले से 2 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले थे।
उन्होंने कहा ,‘जब भी आप 220 के आसपास स्कोर बनाते हैं तो बल्लेबाजों को लगातार आक्रामक खेलना होता है । मैं विकेट के पीछे से इसे बेहतर देख सकता हूं कि कब क्या बदलाव आता है । अगर गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अच्छी राय दे रहे हैं तो मेरे लिये यह बहुत अच्छा है । डैथ ओेवरों में युवाओं को संभालना चुनौतीपूर्ण होता है । वे सभी काफी मेहनत कर रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘ आखिरकार यह टीम का खेल है और कोचों को सुनिश्चित करना है कि गेंदबाज अच्छी रणनीति पर काम करें ।’
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…