धोनी बोले-अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो PR की क्या जरुरत:पूर्व कप्तान ने कहा- प्राथमिकता खेल और टीम

Updated on 01-01-2025 05:04 PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की जरूरत नहीं हैं। आपकी प्राथमिकता हमेशा खेल और टीम होनी चाहिए।

यूरोग्रिप टायर्स को दिए गए इंटरव्यू में धोनी ने सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और खुद उससे दूरी बनाए रखने पर बात की। पूर्व कप्तान ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनके मैनेजर उन्हें सोशल मीडिया अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह देते थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी तवज्जो नहीं दी।

"जब मैंने खेलना शुरू किया तब सोशल मीडिया इतना प्रभावी नहीं था"

पूर्व कप्तान धोनी ने कहा, जब मैंने 2004 में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब सोशल मीडिया इतना प्रभावी नहीं था। बाद में ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म आए। मेरे सभी मैनेजर्स ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए, फैंस से जुड़ना चाहिए और अपने पब्लिक रिलेशन को मजबूत करना चाहिए।

खैर, धोनी अपने मैनेजर्स की इन बातों से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें किसी पब्लिक रिलेशन (PR) की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोशल मीडिया से दूर रहना ही अच्छा 

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से दूर रहने के फायदे भी गिनवाए। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया से दूर रहना ही अच्छा है, इससे दूरी बनाने से उनका जीवन तनाव रहित रहता है।

धोनी ने कहा, सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करें, क्या न करें, यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है। मैं हमेशा यही सोचता था कि अगर कोई बात सच में जरूरी होगी, तो मैं उसे पोस्ट करूंगा। मुझे यह सोचने में कभी दिलचस्पी नहीं रही कि किसके पास कितने फॉलोअर्स हैं।

दुनिया के इकलौते कप्तान जिनके पास तीनों ICC ट्रॉफी 

धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। जिसमें उन्होंने 45% के जीत प्रतिशत के साथ 27 जीत हासिल की, 18 हारे और 15 ड्रॉ रहे। वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने भारत को नंबर एक रैंकिंग तक पहुंचाया।

धोनी ICC टेस्ट रैंकिंग में और इतिहास में एकमात्र कप्तान बने हुए हैं जिन्होंने सभी तीनों ICC लिमिटेड ओवरों के खिताब जीते हैं। 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप, और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी। धोनी ने जीवन में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और करीबी दोस्तों को दिया।

अपनी कूलनेस के लिए जाने वाले धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की है। जिसमें 110 जीते हैं। 74 हारे और 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं टी-20 के 74 मैचों में 41 जीत हासिल की है। 28 हारे हैं। 1 मैच ड्रॉ और 2 मैच नो रिजल्ट रहा है।

बतौर अनकैप्ड प्लेयर CSK के लिए खेलेंगे 

एमएस धोनी को IPL-2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ की प्राइस में टीम में शामिल किया है। वह बतौर अनकैप्ड प्लेयर चेन्नई के लिए खेलेंगे। उन्होंने IPL के 17 सीजन में 264 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक-रेट से 5243 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.