धोनी ने आते ही बॉलर को रिमांड पर लिया, बाउंड्री से खोला खाता, देखने लायक था पत्नी साक्षी का रिएक्शन

Updated on 29-04-2024 01:42 PM
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है। भले ही 42 साल के धोनी को कुछ ही गेंद खेलने का मौका मिलता है लेकिन वह उसमें भी अपनी छाप छोड़ देते हैं। 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी प्रोफेशनल क्रिकेट में आईपीएल के अलावा कुछ नहीं खेलते। इसके बाद भी वह पूरी लय में दिख रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी ने क्रीज पर उतरते ही छाप छोड़ दी।

धोनी ने चौके से खोला खाता

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आउट हो गए। शतक से सिर्फ दो रन पहले रुतुराज को टी नटराजन ने आउट किया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे। पारी में सिर्फ 4 गेंदें ही बाकी थीं। धोनी ने आते ही पहली ही गेंद पर चौका मार लिया। नटराजन के लेग स्टंप की गेंद को धोनी ने स्क्वायर लेग अंपायर के सिर के ऊपर से फ्लिक कर चौका बटोरा। अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया और फिर स्ट्राइक नहीं मिली।

खुशी से झूमीं पत्नी साक्षी

यह मैच खेलने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी चेपॉक स्टेडियम पहुंची थीं। अपने दोस्तों के साथ साक्षी स्टैंड्स में थीं। जब धोनी ने अपनी पहली ही देख पर चौका मारा तो साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह लगातार तालियां बजा रही थीं। साक्षी धोनी आईपीएल के इस सीजन में काफी कम मौकों पर स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आई हैं।

मैच में क्या-क्या हुआ?

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के शानदार चार विकेट की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 78 रनों की बड़ी जीत के साथ अपने दो मैचों की हार का सिलसिला तोड़ दिया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 98 और डेरिल मिशेल के 52 रनों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट पर 212 रन बनाए। पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 18.5 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.