धोनी का लक भी नहीं आया काम, शूटआउट में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, ओलिंपिक कोटा के लिए एक और मौका बचा

Updated on 19-01-2024 01:38 PM
रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को यहां एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी के बाद हुए शूट-आउट में जर्मनी से 3-4 से हार गई। अपने होमटाउन में रांची में हो रहे इस मैच को देखने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और लिविंग लीजंड महेद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन उनका लकी चार्म भी टीम के महिला टीम के काम नहीं आया। इस जीत के साथ ही जर्मनी ने पेरिस ओलिंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। भारत के पास ओलिंपिक कोटा पक्का करने का एक और मौका है।

टीम शुक्रवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में जापान को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इस टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी शुक्रवार को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी जबकि तीसरी पोजिशन के लिए भारतीय टीम जापान से भिड़ेगी। जापान को पहले सेमीफाइनल में अमेरिका से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय में भारत के लिए दीपिका (15वें मिनट) और इशिका चौधरी (59वें मिनट) ने गोल किए। जर्मनी के लिए दोनों गोल चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (27वें, 57वें) ने दागे।

झारखंड स्थित रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारत और जर्मनी ने फुल टाइम तक 1-1 गोल मारा था, इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा, इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें दोनों ही टीमें तीन-तीन गोल मारकर एकबार फिर बराबरी पर खड़ी थी, इसके बाद एक और शूटआउट करवाया गया, जहां जर्मनी की किस्मत ने उनका साथ दे दिया और 1-0 से मुकाबला उनके नाम रहा। मुकाबले के दौरान जब-जब कैमरा महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर जाता स्टेडियम शोर से गूंज उठता।

ग्रुप चरण में लगातार दो जीत के बाद सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ पहले क्वार्टर में सर्कल के अंदर कई आक्रमण किए और फिर 14वें मिनट में जाकर उसे पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। दीपिका ने इस पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके भारत के मुकाबले में बढ़त दिला दी। डिफेंस में शानदार प्रदर्शन और फिर जर्मनी को ज्यादा मौके नहीं देने के बाद भी भारतीय टीम अपनी बढ़त गंवा बैठी। चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट ने 26वें मिनट में गोल करके जर्मनी को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमें हाफ टाइम तक 1-1 की बराबरी पर थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.