धोनी की नंबर 7 जर्सी रिटायर ये सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर इससे पहले 2017 में सचिन की जर्सी हुई थी रिटायर

Updated on 15-12-2023 02:12 PM

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे रिटायर करने का फैसला किया है।

धोनी के इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 3 साल बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इंड‍ियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने बताया कि धोनी ने अपने पूरे करियर में जिस नंबर की टीशर्ट पर पहनी थी, उसे रिटायर करने का फैसला किया है।

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर की नंबर 10 जर्सी को भी यह सम्मान मिला था। साल 2017 में सच‍िन की नंबर 10 जर्सी को भी हमेशा के लिए र‍िटायर कर दिया गया था।

धोनी की नंबर 7 जर्सी हमेशा के लिए रिटायर
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह टेस्ट से 2014 में ही संन्यास ले चुके थे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी की नंबर 7 जर्सी को किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर को कभी अलॉट नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों, खासकर डेब्यू करने वाले प्लेयर्स को बता दिया गया है कि वो तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों को नहीं चुन सकते हैं।

धोनी ने 2 वर्ल्ड कप जिताए, एक बार चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती
धोनी का जन्म झारखंड (तब बिहार) के रांची में हुआ था। धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 वनडे खेले
धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4,876, 10,773 और 1,617 रन बनाए हैं। धोनी ने IPL में अब तक 190 मैच में 4,432 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में CSK ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में IPL का खिताब जीता था।

खेल में जर्सी रिटायर करने कि पुरानी परंपरा
दिग्गज खिलाड़ियों के जर्सी नंबर को रिटायर करने की खेल में पुरानी परंपरा रही है। इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए क्लब नेपोली में कोई भी खिलाड़ी 10 नंबर की जर्सी नहीं पहनता है, क्योंकि यह नंबर डिएगो माराडोना पहनते थे। माराडोना ने अकेले दम पर 1987 और 1990 में लीग टाइटल जिताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.