महज 0.12 सेकंड में धोनी की स्टंपिंग:रिकेलटन ने गुस्से में स्टंप पर मारा बैट, रोहित IPL में 18वीं बार शून्य पर आउट

Updated on 24-03-2025 03:06 PM

IPL-18 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में MI ने CSK को 156 रन का टारगेट दिया। जवाब में कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र के अर्धशतक की बदौलत चेन्नई ने 6 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली।

मैच के दौरान कई रोचक मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। रायन रिकेलटन ने आउट होने के बाद स्टंप पर बैट मारा। एमएस धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग किया। IPL में रोहित 18वीं बार शून्य पर आउट हुए। वे दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर भी बने।

1. अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया

तेलुगु सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने मैच से पहले परफॉर्म किया। अनिरुद्ध रजनीकांत के भतीजे हैं। उन्होंने तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

2. रोहित पहले ओवर में आउट

मुंबई से रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें पहले ओवर की चौथी बॉल पर खलील अहमद ने मिड-विकेट पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।

3. रिकेलटन ने आउट होने के बाद स्टंप पर बल्ला मारा

मुंबई इंडियंस ने तीसरे ओवर में दूसरा विकेट गंवाया। खलील अहमद ने ओवर की दूसरी बॉल पर रायन रिकेलटन को बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद गुस्से में रिकेलटन ने स्टंप पर बैट मारा।

4. अश्विन को पहले ओवर में विकेट

3590 दिन बाद चेन्नई के लिए वापसी कर रहे रविचंद्रन अश्विन ने अपने पहले ओवर में विकेट लिया। उन्होंने पारी के 5वें ओवर में विल जैक्स को कैच करा दिया। चौथी बॉल अश्विन ने गुड लेंथ बॉल पर फेंकी। जैक्स मिड-ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन शिवम दुबे ने उनका कैच कर लिया। जैक्स ने 7 गेंद पर 11 रन बनाए।

5. धोनी ने 0.12 सेकेंड में सूर्या को स्टंपिंग किया

11वें ओवर में नूर अहमद ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। विकेट के पीछे एमएस धोनी ने उन्हें स्टंपिंग आउट किया। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन मिस कर गए। यहां धोनी ने तेजी से स्टंपिंग कर दी।

6. धोनी ने DRS लिया, सैंटनर आउट

18वें ओवर की आखिरी बॉल पर मुंबई ने 8वां विकेट गंवाया। नाथन एलिस की शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल मिचेल सैंटनर के पैड पर जा लगी। चेन्नई टीम ने अपील की और अंपायर ने नॉट आउट दिया। एमएस धोनी के कहने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने रिव्यू लिया। DRS में पता चला कि सैंटनर आउट थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.