दीया मिर्जा ने तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी को सुनाई खरी-खरी, जंगलों की कटाई पर AI वीडियो पोस्ट करने का लगा था आरोप

Updated on 07-04-2025 02:00 PM
हैदराबाद के कांचा गाचीबोवली जंगलों में जो कटाई हो रही थी, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले पर तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थए। सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया था और गुस्सा जताया था। अब दीया मिर्जा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को खरीखोटी सुनाई है क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने AI-जेनरेटेड वीडियोज शेयर किए हैं। दीया ने उन्हें अपने तथ्यों को जांच करने की सलाह दी है।
दरअसल, ऐसा दावा किया गया था कि दीया मिर्जा ने जंगलों की कटाई के लिए छात्रों के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के सपोर्ट में AI-जेनरेटेड फोटोज और वीडियोज का इस्तेमाल किया था। अब एक्ट्रेस ने तेलंगाना के सीएम पर पलटार किया और आरोपों का खंडन किया है। 6 अप्रैल को दीया मिर्जा ने एक्स हैंडल पर खुद के लिए हो रहे दावों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप पर रिएक्ट करते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार को ऐसे दावे करने से पहले अपने फैक्स चेक कर लेने चाहिए।

दीया मिर्जा ने तेलंगाना सरकार को बताया सच

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने ट्वीट में लिखा, 'तेलंगाना के सीएम ने कल एक ट्वीट किया। उन्होंने कांचा गाचीबोवली की स्थिति के बारे में कुछ दावे किए। उनमें से एक दावा ये भी था कि मैंने 400 एकड़ जमीन पर हो रही कटाई के लिए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के सपोर्ट में फर्जी AI-जेनरेटेड वीडियो और फोटो इस्तेमाल किया था। जिसे सरकार बेचना चाहती है। तो ये बिलकुल झूठ है। मैंने ऐसा कोई पोस्ट किया ही नहीं, जो एआई-जेनरेटेड हो। मीडिया और तेलंगाना सरकार को ऐसे दावे करने से पहले अपने फैक्ट्स को चेक कर लेना चाहिए।'

हैदराबाद में जंगलों की कटाई पर विरोध

बता दें कि हैदराबाद यूनिर्वसिटी के कई स्टूडेंट्स ने 400 एकड़ में बने जंगल को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। क्योंकि सरकार वहां पेड़ों को काटकर अपना कोई प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही थी। इस मामले की सुनवाई वर्तमान में तेलंगाना उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय दोनों में चल रही है। फिलहाल कटाई पर कोर्ट ने रोक लगाई है। और देशभर के लोग भी सरकार का विरोध कर रहे हैं और इस अभियान के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.