BJP अध्यक्ष रहते क्या अमित शाह को करवाते थे इंतजार? गडकरी ने दिया जवाब

Updated on 21-09-2024 12:28 PM
नई दिल्ली: क्या पार्टी अध्यक्ष रहते हुए नितिन गडकरी अमित शाह को इंतजार करवाते थे? केंद्रीय मंत्री गडकरी से जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सौ-सौ लोग आते हैं मिलने के लिए। पहले छोटे-छोटे लोगों को निपटा लिया कोई बड़ा व्यक्ति आता है उसको अधिक बोलना है तो रुकना पड़ा। मेरा उद्देश्य तो खराब नहीं था। गडकरी ने पीएम मोदी से जुड़े सवाल का जवाब भी दिया।

नितिन गडकरी, शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। गडकरी से जब यह पूछा गया कि आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते बतौर सीएम नरेंद्र मोदी भी नहीं आए। नितिन गडकरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं और उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिए वह कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में सरकार को सफलता मिले और हम क्या योगदान दे सकते हैं इसकी कोशिश करते हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कोई बड़ा आदमी नहीं। मैंने पोस्टर चिपकाने का काम किया। पार्टी में मैंने पर्ची बांटने का काम किया। उस पार्टी में मैंने कभी बायोडाटा नहीं छपवाया। गडकरी ने कहा कि 45 साल से एयरपोर्ट पर न तो मेरे स्वागत के लिए और न ही पहुंचाने के लिए कोई आता है। चुनाव जीतने के बाद मेरे सत्कार का कोई कार्यक्रम नहीं होता। मुझे नहीं पसंद।

नितिन गडकरी ने कहा कि हार लेके कोई आता है तो वही याद आता है कि लोग लाइन में लगकर हार पहनाते हैं। मैं जॉर्ज फर्नांडिस को अपना आइकॉन मानता हूं। मैं अटल बिहारी वाजपेयी को मानता हूं। संघ और विद्यार्थी परिषद से मुझे अच्छे संस्कार मिले।

बिहार के पुल गिरने पर उनको टारगेट किए जाने के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि वहां हमारा कोई पुल नहीं गिरा। रही बात टारगेट करने की तो भाई जिस पेड़ पर फल अधिक लगते हैं लोग उस पर पत्थर मारते हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि मैं देश, समाज, परिवार के लिए जीता हूं कोई क्या सोच रहा इसकी परवाह नहीं करता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.