'पनौती' ने विश्व कप हरवा दिया? शमी ने जब सवाल पूछने वाले को कर दिया 'बोल्ड'

Updated on 24-11-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग दोनों लच रही। इस खास मैच में संयोग ही था कि इस मैच को देखने के लिए पीएम मोदी भी पहुंचे थे। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मौजूद थे। भारत की इस हार पर उस वक्त राजनीति शुरू हो गई, जब विपक्ष कांग्रेस और राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पनौती कहना शुरू कर दिया। अब इस पर मोहम्मद शमी का रिएक्शन आया है।

विश्व कप 2023 में सबसे अधिक 24 विकेट लेने वाले शमी अपने घर अमरोहा पहुंचे तो मीडिया ने घेर लिया। उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी ने एक बयान में कहा कि स्टेडियम में एक पनौती थे, जिसकी वजह से भारत विश्व कप हारा है। इस पर मोहम्मद शमी ने कहा- देखिए, कॉन्ट्रोवर्सी वाले सवाल हमारे समझ तो आते नहीं, क्योंकि आप इस तरह के सवाल कॉन्ट्रोवर्सी में ले जाते हो।

उन्होंने क्रिकेट पर ध्यान देने की बात करते हुए कहा- बेसिक चीजों पर ध्यान दो, जिस पर आपने पूरे दो महीने से मेहनत की है। उन चीजों पर ध्यान दो... ये पॉलिटिकल एजेंडा लाते हो, इस की बात हमें समझ नहीं आती है। बता दें कि 'पनौती' शब्द पर कांग्रेस के बयान के बाद बीजेपी भी हमलावर है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को लेकर प्रियंका गांधी का वीडियो भी वायरल हुआ।

खैर, जब भारतीय टीम का हार के बाद मनोबल गिरा हुआ था तब पीएम नरेंद्र मोदी ड्रेसिंग रूम गए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की। सांत्वना दी। ढाढस बंधाया। इस दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा से कहा कि टीम का हिम्मत दीजिए। आप सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। 10-10 मैच जीते। ऐसा होता रहता है। इस दौरान मोदी ने शमी को गले लगाते हुए उनके प्रदर्शन की तारीफ की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.