क्या रोहित शर्मा ने विराट कोहली को बताया फ्यूचर प्लान? हिटमैन के अद्भुत शतक पर यूं झूम रहे थे 'क्रिकेट किंग'

Updated on 20-07-2026 01:38 PM
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत शतक ने हर किसी का दिल जीत लिया। संन्यास की तमाम अफवाहों के बीच 39 साल के रोहित शर्मा ने 138 रनों की जो तूफानी पारी खेली, उसने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है। लेकिन इस ऐतिहासिक शतक के बाद मैदान पर और मैदान के बाहर जो नजारा दिखा, उसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है, क्या रोहित शर्मा ने विराट कोहली को अपना फ्यूचर प्लान बता दिया है?

रोहित के शतक पर किंग कोहली का विराट जश्न

लॉर्ड्स के मैदान पर जब रोहित शर्मा ने आदिल राशिद की गेंद पर चौका जड़कर अपना ऐतिहासिक शतक पूरा किया, तो मैदान का माहौल देखने लायक था। इस शतक के बाद खुद रोहित से ज्यादा खुश विराट कोहली नजर आए। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट ने हमेशा की तरह अपने चिर-परिचित एग्रेशन और जोश के साथ रोहित के इस शतक का जश्न मनाया। इसके बाद दोनों दिग्गजों ने बीच मैदान पर एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान विराट कोहली, रोहित के कान में कुछ कहते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद हिटमैन के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई। मैदान पर दोनों की यह बॉन्डिंग और मैच खत्म होने के बाद काफी देर तक चली उनकी बातचीत ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कयासों का बाजार गर्म कर दिया है कि क्या रोहित ने अपने भविष्य को लेकर विराट से कोई खास चर्चा की है।

रोहित ने कही बड़ी बात

इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने बीसीसीआई को दिए एक इंटरव्यू में अपने संन्यास की खबरों पर खुलकर बात की और आलोचकों को कड़ा संदेश दिया। रोहित शर्मा ने साफ शब्दों में कहा, 'मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना, मैदान पर आना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के समय से ही बाहर का शोर हमेशा रहा है और जब तक मैं खेलूंगा, यह रहेगा। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए सिर्फ यह मायने रखता है कि मैं मैदान के अंदर क्या करता हूं। अगर बाहर कोई शोर नहीं होगा, तो मजा नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम बाहर।'

ड्रेसिंग रूम का माहौल और वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी

रोहित के इस बयान और मैदान पर विराट के साथ हुई उनकी बातचीत से यह साफ है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों के बीच भविष्य को लेकर कोई संशय नहीं है। कप्तान शुभमन गिल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया था कि टीम के भीतर संन्यास को लेकर कोई चर्चा नहीं है और रोहित की बल्लेबाजी को देखना किसी ट्रीट से कम नहीं था। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा का यह फॉर्म और फिटनेस के प्रति उनका समर्पण यह दर्शाता है कि वे अभी लंबी रेस के लिए तैयार हैं। अब फैंस को सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज का इंतजार है, जहां रोहित और विराट की यह जोड़ी एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.