क्या असित मोदी को शैलेश लोढ़ा ने बताया लालची? कहा- दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले लोग हैं आप

Updated on 27-02-2023 07:30 PM
पिछले 14 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हेडलाइन्स में बना हुआ है। वजह हैं इसके 'तारक मेहता'। एक तारक मेहता (सचिन श्रॉफ) ने तो दूसरी शादी कर ली और दूसरे एक्स तारक मेहता(शैलेश लोढ़ा) छींटाकशी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जब से उन्होंने इस शो का साथ छोड़ा है। वह मौका मिलने पर प्रोड्यूसर असित मोदी को खरी-खोटी सुना ही देते हैं मन की भड़ास निकालने में वह पीछे नहीं रहते हैं। एक बार फर ऐसा ही कुछ किया है। वह एक कार्यकम में पहुंचे और वहां उन्होंने ने बिना नाम लिए काफी कुछ कह दिया।
शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने साल 2008 से 'तारक मेहता' का हाथ थामा था लेकिन 2022 में साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं थे। वह कुछ और करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया। हालांकि करीब एक साल हो रहे हैं लेकिन वह किसी नए प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ते हुए नहीं दिखाई दिए। बीच में उन्होंने मेकर्स पर फीस न देने का भी आरोप लगाया था। अब वह एक बार फिर व्यंग करते दिखाई दिए हैं।

शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर कसा तंज

लखनऊ में हुए 'आज तक' के एक इवेंट में शैलेश लोढ़ा शामिल हुए। यहां उन्होंने कई सारी कवितां सुनाई और पिता श्याम सिंह लोढ़ा के बारे में भी बात की। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah क्यों छोड़ा? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा- जो छूटा उसके बारे में क्या? आप मेरी बात इशारों में समझें। किताब छापने वाला पब्लिशर हीरे की अंगूठी पहनकर घूमता है और लेखक को अपनी ही किताब पब्लिश करने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले व्यापारी लोग अगर खुदको प्रतिभाशाली और बड़ा समझने लगें। तब किसी को बताना चाहिए कि आप दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले लोग हैं।'

शैलेश लोढ़ा ने कहा- ज्वालामुखी फटेगा

शैलेश लोढ़ा ने आगे कहा, 'शायद मैं वही हूं। जिसने आवाज उठाई। दूसरों की प्रतिभाओं से नाम कमाने वाले लोग किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति से बड़े नहीं हो सकते। दुनिया का कोई पब्लिशर किसी लेखक से बड़ा नहीं हो सकता। दुनिया का कोई प्रोड्यूसर किसी भी अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता। दुनिया का कोई निर्माता किसी निर्देशक या अभिनेता या अभिनेत्री से बड़ा नहीं हो सकता। वो व्यापारी है, हमें समझना चाहिए। मैं कवि हूं और अभिनेता हूं। जब जब कुछ ऐसा कुछ किया जाएगा। जो मेरे कवि या अभिनेता होने पर... मेरे विचारों पर हावी होने की कोशिश करेगा तो ज्वालामुखी फटेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.