क्या शमी के नहीं खेलने से बुमराह पर असर पर रहा? इरफान पठान ने बताया क्यों चोटिल नहीं होंगे जस्सी

Updated on 01-02-2024 01:57 PM
नई दिल्ली: मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भले ही जसप्रीत बुमराह पर बोझ बढ़ गया हो, लेकिन पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण का यह अगुआ टेस्ट क्रिकेट की मुश्किलों का सामना करने के लिए फिटनेस के मामले में अब कहीं बेहतर स्थिति में है। बुमराह 2022 में कमर के स्ट्रैस फ्रेक्चर से परेशान थे और उन्हें न्यूजीलैंड में सर्जरी करानी पड़ी जिसके कारण वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से 11 महीने दूर रहे। उन्होंने पिछले साल अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ वापसी की और तब से चोट मुक्त हैं।


पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद से बाएं टखने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर शमी की गैरमौजूदगी ने निश्चित तौर पर बुमराह पर अतिरिक्त दबाव डाला है जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। इरफान ने कहा, ‘बेशक शमी की गैरमौजूदगी का असर पड़ेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बुमराह को चोट लगने की संभावना बढ़ जाएगी। उसका एक्शन अब बिलकुल ठीक है।’

वापसी के बाद से बुमराह ने अपने रन-अप में एक कदम का इजाफा किया है। वह गेंद फेंकने के बाद अब अधिक दूर तक भागते हैं जिससे कमर पर कम असर पड़ता है। इरफान ने कहा कि शमी की गैरमौजूदगी में निश्चित तौर पर बुमराह पर अतिरिक्त दबाव है। उन्होंने कहा, ‘जब दोनों छोर से दबाव होता है, फिर चाहे शमी एक छोर से विकेट ले रहे हों और बुमराह दूसरे छोर पर चुपचाप अपना काम कर रहे हों। या बुमराह विकेट ले रहे हों और दूसरे छोर पर शमी चुपचाप अपना काम कर रहे हों। इनकी साझेदारी ना सिर्फ एक दूसरे के ऊपर से दबाव कम करती है बल्कि टीम के लिए भी फायदेमंद होती है।’
इरफान खेल के पारंपरिक प्रारूप के प्रति बुमराह के समर्पण और रवैये से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जसप्रीत बुमराह के रवैये का बड़ा प्रशंसक हूं, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में। जिस तरह से चोटों के बावजूद वह टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देता है।’

हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 28 रन की हार के बाद भारत शुक्रवार से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले दूसरे मैच में जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.