क्या वाकई श्रेयस तलपड़े ने कृति सेनन को बताया था देश की अगली 'मधुबाला'? सच्चाई जान उड़ जाएंगे तोते

Updated on 21-02-2023 09:32 PM

कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' रिलीज हो चुकी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका रिस्पॉन्स कुछ खास देखने को नहीं मिला। ये फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में असफल साबित हुई और एक्टर के करियर की सबसे खराब ओपनर फिल्म बन गई। लेकिन खबर ये नहीं। खबर तो ये है कि श्रेयस तलपड़े के ट्विटर हैंडल से जहां कल कृति सेनन की तुलना 'मधुबाला' से की गई थी। उन्हें देश की अगली मधुबाला कहा गया था और इसका एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया था। एक्टर को शुक्रिया भी कहा था। लेकिन इसका सच क्या है, आइए बताते हैं।

दरअसल, 'शहजादा' (Shehzada) में कार्तिक के अलावा कृति सेनन भी हैं। इस मूवी की कहानी जैसी भी हो लेकिन फैन्स तो ये पसंद आ ही रही है। ऐसे में श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) के ट्विटर हैंडल से 20 फरवरी को एक ट्वीट किया गया। इसमें उन्होंने लिखा- अभी शहजादा देखी। कार्तिक आर्यन ने जहां बढ़िया काम किया है। वहीं कृति सेनन तो देश की अलगी मधुबाला होने वाली हैं। अब इसके बाद क्या था। एक्ट्रेस ये लाइन सुनते ही गदगद हो गईं। उन्होंने रिप्लाई करते हुए कहा- वाओ। मधुबाला की जगह तो नहीं ले सकती लेकिन इतने प्यारा कॉम्प्लीमेंट के लिए थैंक यू। साथ ही कई इमोजी भी पोस्ट किए।

लोगों ने कृति सेनन की बेवकूफी पर किया रिएक्ट

श्रेयस तलपड़े को इस ट्वीट के बाद लोगों ने पता लगाया कि ये फेक अकाउंट है जो एक्टर के नाम से बनाया गया है। यूजर्स ने कहा कि ये फेक अकाउंट है जिसे ब्लू टिक मिला है। लेकिन कृति सेनन ये भांप नहीं पाईं और जाल में फंस गईं। अब लोगों ने मौका नहीं गंवाया और एक्ट्रेस की आलोचना शुरू कर दी। ट्विटर यूजर्स ने कहा कि जाहिरतौर पर नहीं पता चल रहा है कि ये फेक अकाउंट है लेकिन मधुबाला वाला जो कॉम्प्लीमेंट मिला है, उससे तो एक्ट्रेस को दो बार सोचना चाहिए था। लेकिन नहीं, उन्होंने आसानी से इस पर भरोसा कर लिया।

श्रेयस तलपड़े ने रियल ID से किया कृति को ट्वीट

अब खुद श्रेयस तलपड़े ने अपने रियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। लिखा- प्यारी कृति सेनन, मेरे नाम से बने फेक अकाउंट से जो तुमको मैसेज किया गया उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। साथ ही एक्टर ने ट्विटर वेरिफाईड और ट्विटर सपोर्ट को टैग किया और उस अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने इसी ट्वीट में एक्ट्रेस को प्यार और शहजादा के लिए अच्छी शुभकामनाएं भेजीं। श्रेयस तलपड़े ने एक और ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने ट्विटर सपोर्ट से एक बार और रिक्वेस्ट की है कि वह इस मामले में देखें क्योंकि उन्होंने इस अकाउंट को रिपोर्ट किया था लेकिन ये दोबारा 15 दिन बाद दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.