कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर नोएडा की सोसाइटी में घमासान, हैरान करने वाला वीडियो आपने देखा क्या

Updated on 07-07-2023 06:57 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक सोसाइटी की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर हंगामा का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला अपने कुत्ते को लिफ्ट में ले जाती दिख रही है। वहीं, अन्य रेसिडेंट उनसे इस बात को लेकर भिड़ते दिख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि लिफ्ट में कुत्ते को लेकर जाने से किसी को क्या परेशानी हो सकती है? इसका जवाब यह है कि कुत्ते को लेकर जा रही महिला उसका मास्क लगाने को तैयार नहीं थी। वहीं, अन्य लोग उसे मास्क लगाने की बात कर रहे थे। खबरों में कुत्ते के काटने का हवाला देते हुए महिला से सुरक्षा की बात कर रहे थे। लेकिन, कुत्ते की मालकिन किसी भी स्थिति में इसके लिए तैयार नहीं थी। काफी समय तक इस विवाद में लिफ्ट रुकी रही। दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। इस बहस का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। साथ ही, चर्चा नोएडा की डॉग पॉलिसी पर भी होने लगी है।

कहां का है यह मामला?

कुत्ते को बिना मास्क लिफ्ट में चढ़ाने का यह मामला नोएडा का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 137 स्थित लॉजिक्स सोसाइटी का यह मामला है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी नोएडा अथॉरिटी को दी है। लिफ्ट में बिना सुरक्षा व्यवस्था के कुत्ते को लिफ्ट में चढ़ाने की जिद करती महिला दूसरे लोगों से झगड़ती दिख रही है। लिफ्ट में डॉग को लेकर चढ़ी महिला से लोगों ने केवल मास्क पहनाने के लिए बोला था। वह मास्क डॉग के गले में लटक रहा था। महिला मास्क नहीं पहनाने पर अड़ गई और बदतमीजी करने लगी। इस पर अन्य लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई और नोएडा अथॉरिटी से कार्रवाई का अनुरोध किया है।

महिला ने क्या कहा?

डॉग को लेकर लिफ्ट में चढ़ी महिला से एक महिला ने उसका मास्क लगाने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि वह ऐसा नहीं करने वाली है। इस पर दूसरी महिला ने कहा, आप कुत्तों के काटने की खबरें नहीं देखती हैं। इस पर महिला ने कहा कि उनका कुत्ता नहीं काटेगा। इसके बाद जब अन्य लोगों ने सुरक्षा का हवाला दिया तो उस महिला ने कहा कि तुम जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं। एक व्यक्ति इस पर बोला कि कैसी महिला है? सही चीज को मानने को भी तैयार नहीं हो रही। इस पर भी महिला ने ऐसा जवाब दिया, जिस पर बहस गरमा गया। लोगों ने लिफ्ट को आगे बढ़ने से रोक दिया। महिला भी वहां पर खड़ी रही।

क्या कहती है डॉग पॉलिसी?

नोएडा अथॉरिटी की ओर से शहर में डॉग पॉलिसी एक मार्च से लागू किया गया है। इसके तहत पालतू कुत्ते-बिल्लियों का अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। पालतू जानवर के किसी को काटने पर मालिक पर 10 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जख्मी व्यक्ति के इलाज का खर्च भी कुत्ते के मालिक को ही उठाना होगा। कुत्ते को बाहर में खुला छोड़ने और बिना मास्क बाहर घुमाने के मामले में भी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में महिला का यह कृत्य नोएडा अथॉरिटी के नियमों के खिलाफ दिखता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.