प्लेन में 'भीख' मांग रहे पाकिस्तानी का वीडियो देखा? यात्रियों से कहा- मैं भिखारी नहीं, मुझे बस चंदा चाहिए

Updated on 14-07-2023 01:59 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान एक संकटग्रस्त देश है जिसके फिलहाल सबसे बुरे दिन चल रहे हैं। लोगों के पास न ही खाना है और न उसे खरीदने के लिए पैसे। सरकार कभी आईएमएफ से पैसे मांगती है तो कभी 'प्लान बी' यानी मित्र देशों के आगे हाथ फैलाती है। सिर्फ सरकार ही नहीं पाकिस्तान में अब आम आदमी भी पैसों के लिए दूसरों के आगे हाथ फैला रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स फ्लाइट में चंदा मागते हुए नजर आ रहा है। प्लेन में टहलता हुआ वह कहता है कि 'मैं कोई भिखारी नहीं हूं।'

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स प्लेन के भीतर पैसे मांगता हुआ नजर आ रहा है। वह कहता है कि मैं भिखारी नहीं हूं, मुझे पाकिस्तान में मदरसे बनवाने के लिए पैसे चाहिए, जो भी चाहे चंदा दे सकता है। पाकिस्तान में सत्ताधीशों से लेकर वरिष्ठ सैन्य अधिकारी पैसे मांगने में बिल्कुल शर्म नहीं करते हैं। अक्सर पाक पीएम शहबाज शरीफ से लेकर पिछले साल सेना प्रमुख बने जनरल असीम मुनीर को कर्ज के लिए सऊदी अरब और यूएई के आगे हाथ फैलाते हुए देखा जा चुका है।

पहले भी भीख मांग चुके हैं पाकिस्तानी

ऐसा ही एक वीडियो 2018 में भी सामने आया था जिसमें एक कमजोर सा दिखने वाला शख्स फ्लाइट में पैसे मांगते हुए नजर आ रहा था। वह प्लेन में बैठे अन्य यात्रियों से पैसे मांग रहा था जबकि फ्लाइट का स्टाफ उसे समझाने की कोशिश कर रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो के फैलने के बाद कुछ ने उसके प्रति सहानुभूति व्यक्त की, जबकि अन्य ने पाकिस्तान की खस्ता हालत का मजाक उड़ाया था।

'टल गया है डिफॉल्ट होने का खतरा'

पाकिस्तान में इस साल चुनाव होने वाले हैं। शहबाज शरीफ ने ऐलान किया है कि 14 अगस्त को वर्तमान संसद का कार्यकाल पूरा होगा जिसके बाद अंतरिम सरकार और नए चुनावों का रास्ता खुलेगा। इस्लामाबाद में शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान को आईएमएफ से 3 अरब डॉलर की मदद मिली है जिससे देश पर से डिफॉल्ट होने का खतरा टल गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आईएमएफ समझौते का उल्लंघन किया था जिससे देश पर दिवालिया होने के बादल मंडरा रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.