विराट कोहली का नागिन मूव देखा क्या? हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप!

Updated on 22-09-2024 12:02 PM
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। लेकिन फील्ड पर उन्होंने अपने चाहने वालों का जमकर मनोरंजन किया। पहले एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें वह पहली पारी में शाकिब अल हसन के आउट होने के बाद नाच रहे थे। वहीं अब किंग कोहली की एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह इस बार नागिन मूव करते हुए नजर आए। उनकी यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

विराट कोहली ने बीच मैदान में किया नागिन डांस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रनमशीन विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फील्डिंग के दौरान बीच मैदान में किसी को नागिन मूव करकर दिखा रहे हैं। इसके अलावा इस टेस्ट में कोहली की बल्लेबाजी की बात करें, तो वह कुछ खास योगदान अपने बल्ले से नहीं कर पाए। वह पहली पारी में 6 रन पर आउट हो गए थे।

हालांकि दूसरी इनिंग्स में अंपायर ने विराट कोहली को गलत आउट दिया था। दरअसल, कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था। विराट के पास रिव्यू लेने का मौका था। लेकिन उन्होंने नहीं लिया। फिर जब रीप्ले देखा गया तो दिख रहा था कि गेंद उनके बैट को लगकर फिर पैड को लगी। बता दें कि कोहली भी लंबे समय के बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका में इस साल के शुरुआत में खेला था

विराट कोहली का करियर

37 साल के विराट कोहली ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। जब से अब तक उन्होंने कुल 113 टेस्ट मैच खेले, जिसमें किंग कोहली ने 49.1 की एवरेज से 8848 रन ठोके हैं। टेस्ट में कोहली के बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक देखने को मिले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.