ऐश्वर्या से बॉन्डिंग बनाने का मौका नहीं मिला था- रणदीप:बोले- सरबजीत की बहन से अच्छा रिश्ता था

Updated on 22-03-2024 01:36 PM

रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि सरबजीत के सेट पर उन्हें ऐश्वर्या से बॉन्डिंग बनाने का मौका ही नहीं मिला था। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में उनके सीन एक साथ नहीं थे, इस वजह से उन्हें एक साथ ज्यादा दिन बिताने का मौका नहीं मिला। इसके अलावा, उन्होंने सेट पर ऐश्वर्या के काम की तारीफ की।

रणदीप ने कहा- वो बहुत अच्छी हैं, सेट पर वो सभी के साथ बहुत पोलाइट थीं। अपना काम वो बहुत ईमानदारी से करती हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि सेट पर उन्हें बातचीत करने का ज्यादा समय नहीं मिला।

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बात करते हुए रणदीप ने कहा- ऐश्वर्या की वजह से सरबजीत की बहन के साथ उनका करीबी रिश्ता बन गया था। उन्होंने कहा- ऐश्वर्या से ज्यादा, मेरा सरबजीत की बहन के साथ अच्छा रिश्ता बन गया था। अब सरबजीत की बहन का निधन हो चुका है। उनकी इच्छा थी कि मैं उनकी चिता को अग्नि दूं। मैंने उनकी इच्छा का मान रखा और उनकी चिता को अग्नि भी दिया।

रणदीप चाहते थे कि काश उनके साथ थोड़ा और समय बिताने का मौका मिलता। वो एक महान महिला था। वो अपने भाई सरबजीत के बच्चों की देखभाल करती थीं। बता दें, रणदीप अभी भी उन लोगों से संपर्क में हैं।

अपनी अगली फिल्म के लिए रणदीप ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

रणदीप हुड्डा की अगली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ है। इस हिस्टोरिकल बायोग्राफिकल फिल्म में रणदीप भारत के क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के रोल में नजर आएंगे।

इसके लिए रणदीप ने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। एक्टर ने इसके लिए 18 किलो वजन घटाया है। अब हाल ही में रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शर्टलेस फोटो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस उनकी डेडिकेशन जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फोटो शेयर कर लिखा- ‘काला पानी’

इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा- ‘काला पानी’। इससे यह साफ है कि एक्टर ने यह ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म के उन सीन्स के लिए किया है जब वीर सावरकर को सेल्यूलर जेल में कैद करके रखा गया था।

‘सरबजीत’ के लिए 28 दिनों में घटाया था 18 किलो वजन

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रणदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इससे पहले उन्होंने 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए भी 28 दिनों में 18 किलो वजन घटाया था। तब एक इंटरव्यू में रणदीप ने अपने वेट लॉस पर बात की थी। उन्होंने कहा- मैं इस तरह के वेट गेन और वेट लॉस सिर्फ इसी वजह से कर पाता हूं, क्योंकि मैं एक स्पोर्ट्स पर्सन हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.