बजरंग बली से नहीं मिली मदद, अब महाराष्ट्र में औरंगजेब ले आए, राउत का बीजेपी पर निशाना

Updated on 08-06-2023 06:28 PM
मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कोल्हापुर जिले में हुई हिंसा के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा है। संजय राउत ने कहा कि कोल्हापुर हिंसा में स्थानीय लोगों का हाथ नहीं है। इसके लिए बाहर से लोग लाये गए थे। राउत यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इंटेलिजेंस (सूचनाओं) की कमी है तो हमसे संपर्क करें। हम उन्हें जानकारी मुहैया करायेंगे। आखिर आपकी सरकार आने के बाद ऐसा क्यों हो रहा है? किसी एक व्यक्ति की फोटो लहराने के बाद आपका हिंदुत्व खतरे में आ जाता है। औरंगजेब को दफनाए हुए महाराष्ट्र में चार सौ साल बीत गए हैं। चार सौ साल बीतने के बाद भी चुनाव जीतने के लिए आपको औरंगजेब लगता है। इसकी वजह यह है कि कर्नाटक में बजरंग बली ने आपकी कोई मदद नहीं की। इसलिए आपको यहां औरंगजेब की जरूरत है।


चुनाव जीतने के लिए आपको अफजल खान, बहादुर शाह जफ़र चाहिए, टीपू सुलतान चाहिये। आखिर किस तरह की राजनीति आप लोग महाराष्ट्र में करने जा रहे हैं। आपके आसपास के लोग ही दंगे करने वाले हैं। सबसे पहले आप उनको कंट्रोल करिए। सही मायने में राज्य की जनता के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह दंगे रुकवाइये।

कोल्हापुर की घटना महज इत्तेफाक नहीं
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि कुछ नेताओं की ओर से राज्य में दंगे जैसे हालात संबंधी बयान तथा किसी खास समुदाय के एक वर्ग द्वारा औरंगजेब तथा टीपू सुल्तान को महिमामंडित किए जाने की घटना महज इत्तेफाक नहीं हो सकती। उप मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुगल शासक औरंगजेब को महिमामंडित करने के कृत्य को महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच करके यह पता लगाया जाएगा कि युवाओं के एक वर्ग को कौन उकसा रहा है। फडणवीस औरंगजेब की तस्वीर अहमदनगर में एक जुलूस के दौरान लहराए जाने की घटना तथा कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर टीपू सुल्तान की तस्वीर तथा आपत्तिजनक ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की घटना की पृष्ठभूमि में बात कर रहे थे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य के कुछ इलाकों में दंगे जैसे हालात पैदा हो रहे है क्योंकि एक खास समुदाय के लोग औरंगजेब को महिमामंडित कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा, ' कुछ नेता कह रहे थे कि राज्य में दंगे जैसे हालात बन सकते हैं। इन नेताओं की टिप्पणियों की प्रतिक्रिया में खास समुदाय के युवाओं ने औरंगजेब की तस्वीरें लहराईं। उन्होंने औरंगजेब और टीपू सुल्तान को महिमामंडित किया। यह महज इत्तेफाक नहीं हो सकता।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.