शराब के लिए पैसे नहीं दिए, बीवी को मारा कुल्हाड़ी:पत्नी बोली-पहले से पी रखे हो और कितना पीओगे, सुनते ही कर दिया हमला

Updated on 19-12-2022 07:36 PM

कोरबा जिले में एक पति ने अपनी बीवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने महिला को इसलिए मारा क्योंकि उसने शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे। कहा था कि आपने पहले से इतनी पी रखी है और कितना पीओगे। मेरे पास पैसे नहीं है। ये सुनने के बाद युवक गुस्सा हो गया और उसने हमला हमला कर दिया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। मामला शयांग थाना क्षेत्र का है।

खिसलारीपारा निवासी प्रफुल्ल यादव(38) अपनी पत्नी लगनमती(35) और 16 साल के बेटे रामकुमार के साथ रहता है। वह घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता है। रोज की तरह वह रविवार को भी शराब पीकर घर पहुंचा था। शाम के वक्त तीनों ने मिलकर खाना खाया। इसके बाद रात को ही उसका बेटा कहीं सोने चला गया था।

बताया गया कि रात के वक्त ही प्रफुल्ल ने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे पैसे चाहिए शराब पीने के लिए। मगर लगनमती मना करने लगी। कहने लगी तुमने तो पहले से शराब पी रखी है और कितनी पीओगे। मेरे पास पैसे भी नहीं है। बस यही बात सुनकर प्रफुल्ल गुस्से में आ गया और गाली गलौज करने लगा। बाद में कुल्हाड़ी उठाकर उसने लगनमती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के वक्त महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इतने में चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला लगनमती का भाई मौके पर पहुंच गया। वहीं आरोपी पति फरार हो गया था। जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। इसके अलावा पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मगर आरोपी गांव में नहीं मिला था। इस बीच गांव के ही किसी शख्स ने बताया कि उसे जंगल की तरफ भागते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.