इंग्लिश नहीं आती थी तो होटल में नहीं मिली नौकरी:पैदा हुए तो पिता ने गोविंदा को गोद में नहीं उठाया

Updated on 21-12-2022 06:03 PM
अपने बेहतरीन डांस के लिए अलग पहचान रखने वाले बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा आज 59 के हो चुके हैं। करीब 165 हिंदी फिल्मों में नजर आए गोविंदा को इंडस्ट्री में आते ही पहले साल 49 फिल्में ऑफर हुई थीं। लेकिन एक समय ऐसा भी रहा जब गोविंदा कैसेट बेचना का काम किया करते थे। फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के बावजूद जब गोविंदा ने फिल्मों में आना चाहा तो माता-पिता का सपोर्ट नहीं मिला। गोविंदा के पिता अरुण एक्टर थे और मां सिंगर, लेकिन गोविंदा के जन्म से कुछ समय पहले ही मां-बाप के बीच दूरियां बढ़ गईं, जिसका कारण पिता गोविंदा को समझते थे। इसका नतीजा ये हुआ कि जब गोविंदा पैदा हुए तो उन्हें पिता ने गोद तक नहीं लिया।

गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता अरुण एक्टर थे जिन्हें महबूब खान की फिल्म औरत (1940) से पहचाना जाता है और मां निर्मला देवी जानी-मानी सिंगर। गोविंदा के जन्म से कुछ महीनों पहले इनकी मां साध्वी बन गई थीं। इनके माता-पिता साथ जरूर रहते थे, लेकिन साध्वी बनने के बाद मां ने उनसे दूरी बना ली थी। इस बात से गोविंदा के पिता को नाराजगी थी, जो गोविंदा पर उतरी। जब गोविंदा का जन्म हुआ तो पिता ने उन्हें गोद लेने से इनकार कर दिया। उन्हें लगता था कि गर्भवती होने के कारण ही उन्होंने साध्वी बनने का फैसला किया।

कुछ समय बाद जब परिवार ने समझाया तो पिता ने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए। गोविंदा का परिवार पहले मुंबई सबर्ब में एक आलीशान बंगले में रहता था, लेकिन जब उनके पिता अरुण को फिल्मों में पैसे लगाकर नुकसान हुआ तो उन्हें बंगला बेचकर विरार के एक छोटे से घर में रहना पड़ा। यहीं गोविंदा का जन्म हुआ था। गोविंदा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे, जिन्हें घरवाले प्यार से चीची बुलाते थे, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है लिटिल फिंगर।


वसई के बर्तक कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री लेने के बाद गोविंदा के पास नौकरी नहीं थी। कुछ समय बाद उन्होंने होटल ताज में निकली मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन दिया। जब इंटरव्यू हुआ तो गोविंदा अग्रेंजी नहीं बोल पाए, लेकिन उन्हें फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला लड़का चाहिए था। जाहिर है कि गोविंदा को वो नौकरी नहीं मिली।


महज 13-14 साल की उम्र से ही गोविंदा फिल्मों में आना चाहते थे, लेकिन उनकी मां इसके खिलाफ थीं। वो नहीं चाहती थीं कि गोविंदा फिल्मों में आएं क्योंकि उनके पिता को इस इंडस्ट्री में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी थी। गोविंदा मां को बिना बताए फिल्म स्टूडियो के चक्कर काटा करते थे। उनके मां-बाप को इंडस्ट्री छोड़े सालों हो चुके थे, ऐसे में कोई उनसे बात करने के लिए भी राजी नहीं होता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.