प्रदेश की जनजातियों में छिपी विविध प्रकार की कला और संस्कृति

Updated on 27-12-2022 10:16 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सम्पूर्ण विश्व में कला, हस्तशिल्प, हथकरघा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखता है। मध्यप्रदेश में 45 से अधिक जनजातियाँ हैं, जिनमें विविध प्रकार की कला और संस्कृति छिपी हुई है। राज्यपाल श्री पटेल आज राष्ट्रीय फ़ैशन प्रोद्योगिकी संस्थान (निफ़्ट) द्वारा तात्या टोपे नगर में कन्वर्ज 2022 महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने निफ्ट के शिक्षक और छात्रों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे इस विविधता का लाभ उठा कर इसका समावेश अपने डिजाइन और उत्पाद में करें। इससे न केवल भारत की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा अपितु भोपाल की ऐतिहासिक कला एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण धरा पर इन जनजतियों को सांस्कृतिक और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि निफ़्ट की गणना विश्व के सर्वोच्च फ़ैशन शिक्षा संस्थानों में होती है और इस क्षेत्र में बढ़ती हुई आवश्यकता से निफ़्ट भोपाल देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 18 परिसरों में से एक है। उन्होंने कहा कि फ़ैशन शिक्षा के साथ इस महोत्सव से निफ़्ट द्वारा खेल, संस्कृति और साहित्य को भी प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है।  श्री पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कबूतर और गुब्बारे उड़ा  कर किया। उन्होंने पोस्टल विभाग के विशेष आवरण का अनावरण किया।

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जिस समय केंद्र सरकार ने भारत से विलुप्त चीता प्रजाति को वापस लाने के लिए चीता परियोजना को रूप दिया, उसी समय निफ़्ट भोपाल ने चीता को इस महोत्सव का स्मृति-चिन्ह चुना। राज्यपाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से हाल ही में 8 अफ्रीकन चीतों के प्रदेश आगमन की सराहना की।

      निफ्ट भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री आशीष अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया और संयुक्त निदेशक श्री अखिल सहाय ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.