IPL के शुरुआती मैच में रॉबिन मिंज का खेलना मुश्किल:कुछ दिन पहले बाइक हुआ था एक्सीडेंट

Updated on 11-03-2024 01:43 PM

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज गुजरात टाइटंस के लिए IPL के शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का यह सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। रॉबिन मिंज को बाएं हाथ में चोट लगी है। उन्हें डॉक्टरों ने चार हफ्ते के आराम की सलाह दी है। रॉबिन को IPL 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइंटस ने 3.6 करोड़ में खरीदा था।

पिछले सप्ताह रॉबिन मिंज रांची में बाइक एक्सीडेंट में चोटिल हो गए थे। गुजरात टाइटंस के सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद पहुंचने पर उनका फिटनेस टेस्ट हुआ। उनके बाएं हाथ की MRI हुई है। जिसमें गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। वह अभी टीम के मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। दैनिक भास्कर को गुजरात टाइटंस के सूत्रों ने बताया, मिंज का शुरुआती कुछ मैचों में खेलना मुश्किल है।

रॉबिन की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी
पिछले सप्ताह रांची में रॉबिन की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। रॉबिन को हल्की चोट आई थी। मिंज रांची में सुपर बाइक से कहीं जा रहे थे, उसी दौरान उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसके बाद रॉबिन नियंत्रण खो बैठे और गिर गए। रॉबिन के बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

घरेलू क्रिकेट में 13 सौ से ज्यादा रन बना चुके हैं मिंज
वे पिछले 2 साल से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मिंज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। वे रांची में सोनेट क्लब की ओर से खेलते हैं। वे पूर्व रणजी क्रिकेटर एसपी गौतम और आसिफ से क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं।

रणजी में नहीं किया है डेब्यू
रॉबिन ने अभी रणजी डेब्यू नहीं किया है। उसके बावजूद IPL 2024 के लिए पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में उनको अपने साथ शामिल करने के लिए IPL टीमों के बीच होड़ लगी रही। उनको गुजरात टाइंटस ने 3.6 करोड़ में खरीदा। उनके लिए मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी बोली लगाई थी। रॉबिन झारखंड के लिए अंडर-19 और अंडर-25 में खेल चुके हैं।

रांची टेस्ट के दौरान एयरपोर्ट में शुभमन गिल ने रॉबिन मिंज के पिता से मिले
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए गई भारतीय टीम में शामिल शुभमन गिल ने रांची एयरपोर्ट पर रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंच से मिले थे। मिंज के पिता पूर्व सैनिक हैं और रांची एयरपोर्ट सिक्योरिटी में तैनात हैं। गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं।

गिल ने मिंज के पिता से हाथ मिलाया और उनके बेटे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मिंज के पिता ने भी गिल को इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए बधाई दी थी। दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में पर वायरल हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.