मुश्किलें हुई दूर, गो फर्स्ट ने दोबारा उड़ान भरने की तैयारी की, DGCA को भेजा पूरा प्लान

Updated on 06-06-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: वाडिया ग्रुप (Wadia Group) के स्वामित्व वाली एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। आर्थिक तंगी से गुजर रही विमान कंपनी ने 3 मई से ही अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। अब एयरलाइन फिर से अपनी सर्विस शुरू करने पर फोकस कर रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। गो फर्स्ट ने एक बार फिर से विमान सेवा को शुरू करने के लिए DGCA ने इजाजत मांगी है। 22 विमानों के साथ एयरलाइन अपनी सर्विस को शुरू करने की योजना बना रही है।

फिर से शुरू होगी गो फर्स्ट की सर्विस

गो फर्स्ट की विमान सेवा कब से शुरू होगी, इसकी तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर उन्हें डीजीसीए ने मंजूरी मिल गई तो अगले एक हफ्ते में विमान सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। एयरलाइन ने अगले पांच महीनों के लिए 22 विमानों के साथ उड़ानों को फिर से शुरू करने की मंजूरी मांगी है। गो फर्स्ट ने विमान सेवाओं को फिर से शुरू करने की अपनी प्लानिंग डीजीसीए को सौंपी है। अगर DGCA से उन्हें मंजूरी मिल जाती है तो अगले एक हफ्ते में गो फर्स्ट की फ्लाइट सर्विस फिर से शुरू हो जाएगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने नवंबर तक विमान को चलाने का पूरा प्लान डीजीसीए को भेज दिया है। दरअसल बीते हफ्ते गो फर्स्ट और डीजीसीए के बीच हुई बैठक में नियामक ने एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट सर्विस शुरू करने को लेकर पूरा प्लानिंग मांगी थी।

3 मई से विमान सेवा बंद

एयरलाइन सैन्य चार्टर उड़ानों के साथ फिर से ऑपरेशन शुरू करना चाहती है। इसके बाद यह कमर्शियल ऑपरेशंस चालू करेगी। गौरतलब है कि गो फर्स्ट एयरलाइन ने कहा कि उसे कैश एंड कैरी मोड में डेली ऑपरेशंस के लिए 12 करोड़ रुपये की जरूरत है। वाडिया समूह की विमान कंपनी पर लघबग 11,460 करोड़ रुपये का बकाया है।
Go first पर बैंकों का कुल करीब 6520 करोड़ रुपये का कर्ज है। वहीं NBFC, वेंडर, एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनी को मिलकर कुल बकाया 11,460 करोड़ रुपये का बकाया है।
आर्थिक तंगी से गुजर रहे एयरलाइन के पास 340 पायलट, 680 केबिन क्रू मेंबर्स के अलावा 530 इंजीनियरों की पूरी टीम है। 3 मई से ही गो फर्स्ट की सभी उड़ानें और टिकट बुकिंग सर्विस बंद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.