भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की ड्रग्स केस में बढ़ेंगी मुश्किलें

Updated on 29-10-2022 07:51 PM
अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वालीं कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। ड्रग्स केस को लेकर भारती और हर्ष के खिलाफ मुंबई एनसीबी ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। इस बारे में अभी तक हर्ष और भारती की ओर से कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, हालांकि कपल के फैन्स जरूर परेशान हो गए हैं।

200 पेज की चार्जशीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के खिलाफ कोर्ट में मुंबई एनसीबी ने 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में कपल के ड्रग्स केस से जुड़ा पूरा ब्योरा मौजूद है। याद दिला दें कि साल 2020 में कपल को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था लेकिन जल्द ही उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन अब इस केस में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई है।

क्या था पूरा मामला
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को एनसीबी ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कहा गया था कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर-ऑफिस में छापेमारी के दौरान 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था। वहीं ये भी सामने आया था कि पूछताछ में कपल ने ड्रग्स के सेवन की बात को भी स्वीकार किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.