: डिजीलॉकर को बनाया जाएगा और आसान, मिलेंगी ये कई सुविधाएं, डॉक्यूमेंट्स लेकर चलने की जरूरत नहीं

Updated on 04-02-2023 06:04 PM

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट बुधवार को पेश कर दिया है। इस बजट में कई घोषणाएं की गईं। इनमें एक ऐलान डिजीलॉकर (Digilocker) को लेकर भी किया गया। दरअसल सरकार केवाईसी (Know Your Customer) की प्रक्रिया को सरल बनाने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट 2003 पेश करते हुए ऐलान किया था कि डिजीलॉकर (Digilocker) का दायरा बढ़ाया जाएगा। इस प्लेटफार्म पर व्यक्तिगत रूप से सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्यमों के लिए डिजीलॉकर की स्थापना की जाएगी। सरकार के इस फैसले से फिनटेक सेवाओं का फायदा होगा। इससे फिनटेक फर्म के खर्च को कम करने में भी मदद मिलेगी। वहीं इससे कारोबार में आसानी होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के मुताबिक, आधार, पीएम जनधन योजना, वीडियो केवाईसी, इंडिया स्टैक और यूपीआई (UPI) के साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत में फिनटेक सेवाओं को सुविधा मिलती है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजीलॉकर का दायरा इस तरह बढ़ाया जाएगा कि कंपनियों को अपने ग्राहक को जानने की औपचारिकताएं केवल एक बार पूरी करनी होंगी। इसका इस्तेमाल अन्य सेवाओं को भी सत्यापित करने के लिए भी किया जा सकता है।

डिजीलॉकर के विस्तार से लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं


ईटी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केवाईसी के लिए अब डिजीलॉकर (Digilocker) का विस्तार विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा। अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, उदाहरण के लिए, अगर आपने पहले ही बैंक खाता खोलने के लिए दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं, तो आपको बीमा या नए होम लोन के लिए प्रक्रिया को दोहराने की ज़रूरत नहीं होगी। डिजीलॉकर का इस्तेमाल करके इस तरह की सुविधा बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि डिजीलॉकर एक काफी यूजफुल उपकरण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन का एक प्रभावी हिस्सा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को 2023-24 के अपने भाषण में ऐलान किया कि केवाईसी की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैर-व्यक्तिगत डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क, नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए गैर-व्यक्तिगत सरकारी डेटा का लाभ उठाने में मदद करेगा। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जैसे अगर हमारे पास 20 से 25 साल पहले के मौसम और जलवायु डेटा सेट है तो क्या इसका इस्तेमाल किसानों के लिए बेहतर और अधिक प्रामाणिक जलवायु पूर्वानुमान बनाने के लिए किया जा सकता है।

जानिए क्या है डिजीलॉकर


आपको बता दें कि डिजीलॉकर (Digilocker App) एक सरकारी ऐप है। इसके जरिए जो डिजिटल डॉक्यूमेंट की जानकारियां मिलती हैं वे वैलिड होती हैं। इसे बेहद सुरक्षित माना जाता है। अब सरकार ने केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, डिजीलॉकर ऐप में यूजर्स अपने सभी सरकारी या जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसे एक सॉफ्ट कॉपी ऐप भी कहा जा सकता है। डिजीलॉकर ऐप (Digilocker App) का इस्तेमाल एंड्रॉयड या आईफोन दोनों यूजर्स कर सकते हैं। इसमें आप अपना पैन कार, आधार कार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि रख सकते हैं। इसी के साथ में हार्ड कॉपी ना होने पर आप इसमें अपलोडेड दस्तावेज को सेव भी रख सकते हैं। बजट 2023 में वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि डिजीलॉकर में स्टोर आधार मान्य होगा। ऐसे में ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा मिल सकता है। बजट में ऐलान किया गया है कि साथ में हार्ड कॉपी नहीं होने पर भी डिजीलॉकर ऐप में मौजूद डॉक्यूमेंट्स मान्य होंगे। हालांकि इसके लिए मोबाइल में डिजीलॉकर ऐप होना जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.