'चंदा दो, धंधा लो... का खेल चला रहा है', दिग्विजय सिंह ने कफ सीरप कांड को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Updated on 26-10-2025 01:30 PM

 भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि दवा कंपनियों ने भाजपा को 945 करोड़ रुपये चुनावी चंदा दिया है। इसके पहले केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 अमानक दवा के मामले में उत्पादन करने वाली कंपनी पर सजा का प्रावधान घटाकर नियम बना दिया कि अर्थदंड के रूप में पांच लाख रुपये दो और जेल जाने से बच जाओ। यानी चंदा दो, धंधा दो... का खेल चला। जिन दवा कंपनियों ने चंदा दिया था उनमें 35 की दवाएं गुणवत्ता मापदंड पर खरी नहीं उतरी थीं उन्होंने यह बात शनिवार को भोपाल स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वह विषाक्त कफ सीरप से प्रदेश के तीन जिलों में 24 बच्चों की मौत और अवैध कार्बाइड गन के मामले में बात कर रहे थे।

दिग्विजय सिंह ने किया बड़ा दावा

उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में उनके पास पूरे दस्तावेज हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग देख रहे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कफ सीरफ को क्लीन चिट दे दी थी। ऐसे में क्या उन्हें पद पर बने रहना चाहिए। उन्होंने शुक्ल के इस्तीफे की मांग की। कहा कि वर्ष 2023 में भारत में बनी कप सीरप में डायथिलीन ग्लायकाल (डीईजी) की ज्यादा मात्रा से गांबिया और उजबेकिस्तान में 18 बच्चे मरे थे, इसके बाद भी देश के स्वास्थ्य मंत्री ने ध्यान नहीं दिया, न ही राज्य स्वास्थ्य समिति ने संज्ञान लिया जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होते हैं।

कार्बाइड गन मामले में भी साधा निशाना

अवैध कार्बाइड गन से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 से अधिक लोगों के जख्मी होने के मामले में भी उन्होंने सरकार को घेरा। कहा कि पहले सरकार ने सख्ती नहीं दिखाई, जब कई लोगों के आंख की रोशनी चली गई तो सरकार जागी है।

खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बयानबाजी कर रहे : रामेश्वर

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया में भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता मध्य प्रदेश में अप्रासंगिक हो गए हैं। दिग्विजय सिंह जैसे नेता खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने भ्रामक व तथ्यहीन आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है, लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।

प्रदेश भाजपा सरकार जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर है। छिंदवाड़ा जिले में दूषित कफ सीरप का मामला हो या भोपाल तथा प्रदेश के अन्य जिलों में कार्बाइड गन का मामला, जीरो टालरेंस पर कार्य करने वाली डॉ. मोहन यादव सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई हो रही है जो नजीर बनेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.