दिलजीत दोसांझ ने Ratan Tata के निधन की खबर सुन बीच में रोका कॉन्सर्ट, स्‍टेज से कही ऐसी बात कि वीडियो वायरल

Updated on 10-10-2024 12:39 PM
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को जैसे ही रतन टाटा के निधन की खबर मिली, उन्होंने तुरंत ही अपना कॉन्सर्ट रोक दिया, और श्रद्धांजलि दी। दिलजीत दोसांझ को जिस वक्त रतन टाटा के निधन की खबर मिली, उस वक्त वह जर्मनी में कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। उन्होंने तुरंत ही अपना कॉन्सर्ट रोका और रतन टाटा की याद में कुछ लाइनें बोलीं।

Diljit Dosanjh ने कॉन्सर्ट रोककर कहा कि उन्हें कभी भी Ratan Tata से मिलने का मौका नहीं मिला, पर उनसे काफी-कुछ सीखा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ कह रहे हैं, 'रतन टाटा जी को तो सभी जानते हो। उनका कल देहांत हो गया। उन्हें मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।'

'रतन टाटा का नाम लेना जरूरी...कभी किसी को गलत नहीं बोला'


दिलजीत ने आगे कहा, 'आज रतन टाटा का नाम लेना जरूरी है। उन्होंने जिस तरह से अपनी लाइफ जी...जितना मैंने उनके बारे में पढ़ा और सुना...मैंने आज तक कभी नहीं देखा कि उन्होंने किसी के बारे में कभी बुरा बोला हो। उन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत की, लोगों की मदद की और हमेशा अच्छा काम किया। लोगों को उनके जैसा ही होना चाहिए।'

दिलजीत ने बताया क्या सीखें रतन टाटा से


दिलजीत दोसांझ ने फिर कहा कि रतन टाटा की जिंदगी से एक चीज सीख सकते हैं कि हमेशा पॉजिटिव सोचें, कड़ी मेहनत करें और दूसरों की मदद करें। इस वीडियो को दिलजीत दोसांझ के फैन ने X पर शेयर किया है। फैंस भी दिलजीत का अंदाज देख मुरीद हो गए और कहा कि रतन टाटा की असली कमाई ये है।

राघव जुयाल बोले- इंसान पैसे से नहीं, दिल से बड़ा होता है


एक्टर-डांसर राघव जुयाल ने भी रतन टाटा को याद किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बचपन से उनकी कहानियां सुनके बड़े हुए हैं। सिर्फ इंसान पैसे से नहीं, दिल से भी बड़ा होता है, ये उन्होंने ही सिखाया।'

सेलेब्स की श्रद्धांजलि, अजय देवगन ने रद्द किया सेशन


सलमान खान से लेकर अजय देवगन और कई सितारों ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। अजय देवगन ने रतन टाटा की याद में बड़ा कदम उठाते हुए X पर फैंस संग अपना चैट सेशन रद्द कर दिया। रतन टाटा का 9 अक्टूबर की रात 11 बजे निधन हो गया। वह 86 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था, और वहां ICU में भर्ती थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.