IPL से बाहर हो सकते हैं दिलशान मदुशंका:बांग्लादेश टूर छोड़कर श्रीलंका लौटे, पहले वनडे में चोटिल हुए थे

Updated on 18-03-2024 12:46 PM

श्रीलंकाई क्रिकेटर दिलशान मदुशंका IPL के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। वह चोट की वजह से बांग्लादेश के टूर से भी बाहर हो गए हैं। वह पहले ही सोमवार को चट्‌टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे से बाहर थे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को बयान जारी कर बताया है कि मुदशंका को बायें हैम स्ट्रिंग में चोट लगी है। वह रिकवरी के लिए बांग्लादेश से श्रीलंका लौटेंगे। एमआरआई में उनकी चोट की पुष्टि हुई है। उन्हें बीच दौरे से ही लौटना पड़ा है। श्रीलंका में हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में मेडिकल टीम की ओर से उनका मूल्यांकन किया जाएगा।

पहले वनडे में हो गए थे चोटिल
मदुशंका बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हो गए थे। उन्हें दो विकेट मिला था। वह चोट लगने की वजह से 6.4 ओवर ही गेंद फेंक सके थे।

4.6 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने IPL मिनी ऑक्शन में खरीदा था
पिछले साल दिसंबर में IPL के हुए मिनी ऑक्शन में मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ में खरीदा था। मदुशंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो वनडे मैचों में 2-2 विकेट लिए थे। वहीं अब तक खेले 23 वनडे मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं। जबकि 14 टी-20 में 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन गेंदबाजी की एक पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।

जेराल्ड कोएत्जी के भी IPL खेलने पर संशय
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जेराल्ड कोएत्जी के भी IPL के शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय है। वह मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनकी कमर में चोट है। वह मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम की निरानी में हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.