दिनेश कार्तिक RCB के बैटिंग कोच और मेंटर बने:फ्रेंचाइजी ने ऐलान किया

Updated on 01-07-2024 03:01 PM

विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना बैटिंग कोच और मेंटर नियुक्त किया है। इस बारे में एक सोशल मीड‍िया पोस्ट में RCB की ओर से जानकारी दी गई। कार्तिक ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट के साथ इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का आध‍िकारिक ऐलान इसी साल 1 जून को किया था।

RCB ने अपने पोस्ट में ल‍िखा, हमारे कीपर का हर मायने में स्वागत है, दिनेश कार्तिक, एक नए अवतार में RCB में वापस। DK RCB मेंस टीम के बैट‍िंग कोच और मेंटर होंगे। आप क्रिकेट से इस शख्स निकाल सकते हैं, लेकिन शख्स से क्रिकेट को नहीं। उन्हें ढेर सारा प्यार दें, 12वें मैन आर्मी।

करियर में 2 ICC ट्रॉफी जीतीं​​​​​​
दिनेश कार्तिक भारत के साथ 2 ICC ट्रॉफी जीत चुके है। इसमें 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। कार्तिक ने ICC ट्रॉफी के साथ ही साल 2010 और 2018 में भारत के साथ एशिया कप भी जीता है।

कार्तिक ने साल 2022 में भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था।

कार्तिक ने एक IPL ट्रॉफी जीती
कार्तिक अब तक सभी IPL सीजन खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने इस लीग में 257 मैच खेले और 26.32 की औसत से 4,842 रन बनाए। कार्तिक ने RCB के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स, गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेला।​​​ उन्होंने इकलौती IPL ट्रॉफी साल 2013 में मुंबई इंडियंस में रहते जीती थी।

दिनेश कार्तिक ने बर्थडे पर संन्यास का ऐलान किया
कार्तिक इसी साल 1 जून को ही 39 साल के हुए हैं, इस मौके पर उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिटारमेंट अनाउंस किया। उन्होंने रिटायरमेंट नोट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में कार्तिक के करियर के अहम पलों की फोटोज शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.