दिनेश कार्तिक इंग्लैंड लायंस के कोचिंग स्टाफ के साथ जुड़ेंगे भारत टूर के लिए बैटिंग कंसलटेंट होंगे

Updated on 11-01-2024 01:04 PM

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भारतीय दौरे के लिए इंग्लैंड-ए ( इंग्लैंड लायंस) के साथ टीम में शामिल होंगे। वे 9 दिन के लिए टीम से जुड़ेंगे और इंग्लैंड लायंस की तैयारियों में सहायता करेंगे।

कार्तिक बैटिंग कंसलटेंट के रूप में जुडे़ंगे। वे भारतीय परिस्थितियों के बारे में एडवाइस देने में मदद करेंगे।

इंग्लैंड लायंस टीम इंडिया-ए के खिलाफ एक टूर मैच और तीन टेस्ट की सीरीज खेलेगी। सीरीज के सभी मुकाबले अहमदाबाद में होंगे।

इयान बेल की जगह कार्तिक को जगह
दिनेश कार्तिक टीम के साथ 9 दिन (10 जनवरी-18 जनवरी) के लिए जुडे़ंगे। इसके बाद टीम के रेग्यूलर कोच इयान बेल टीम में वापसी करेंगे। बेल ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 18 जनवरी को टीम के साथ जुड़ेंगे।

ग्रीम स्वान टीम के मेंटर होंगे
इंग्लैंड लायंस में हेड कोच कोच नील किलीन, सहायक रिचर्ड डॉसन और कार्ल हॉपकिंसन के साथ-साथ इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान टीम के मेंटर के तौर पर शामिल होंगे।

जोश बोहनोन को कप्तानी
लैंकशायर के जोश बोहनोन 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसे क्रिसमस से पहले नामित किया गया था। इसमें एलेक्स लीज, मैट पॉट्स और मैट फिशर सहित कई हालिया इंग्लैंड टेस्ट कैप शामिल हैं। टीम में समरसेट के जेम्स रीव के साथ ग्लॉस्टरशायर के ऑली प्राइस जैसे उभरते हुए खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इंग्लैंड लायंस टीम: जोश बोहनोन (कप्तान), केसी एल्ड्रिज, ब्रायडन कारसे, जैक कार्सन, जेम्स कोल्स, मैट फिशर, कीटन जेनिंग्स, टॉम लॉज़, एलेक्स लीज, डैन मूसली, कैलम पार्किंसन, मैट पॉट्स, ओली प्राइस, जेम्स रीव और ओली रॉबिन्सन।

इंडिया ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), बी साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, प्रदोष रंजन पॉल, केएस भरत (विकेटकीपर), मानव सुथार, पुलकित नारंग, नवदीप सैनी, तुषार देशपांडे, विदवथ कवेरप्पा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और आकाश दीप



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.