डिनो मोरिया बोले- जॉन ने कभी मेरी गर्लफ्रेंड नहीं छीनी

Updated on 09-05-2024 02:16 PM

डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम ने एक ही वक्त में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने लगभग साथ ही बॉलीवुड में एंट्री भी की थी।

दोनों ने काफी लंबे वक्त तक मॉडल-एक्ट्रेस बिपाशा बसु को डेट भी किया है। यह भी माना जाता है कि बिपाशा को लेकर दोनों के बीच विवाद भी रहा है।

अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में डिनो ने इस मामले पर बात की है। डिनो ने कहा कि उनके और जॉन के बीच कोई विवाद नहीं है और वो हमेशा से दोस्त ही हैं।

‘मेरा बिपाशा से ब्रेकअप हुआ और कहानियां बन गईं’
यूट्यूबर सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में डिनो ने कहा, ‘हमारे बीच कभी कोई लड़ाई नहीं थी। हम एक दूसरे से अक्सर बातें करते हैं और एक दूसरे के साथ एंजॉय भी करते हैं।

हमारे बीच में कोई लड़ाई है यह बात लोगों के दिमाग में सिर्फ तब आई जब मेरा बिपाशा से ब्रेकअप हुआ और उसने बिपाशा को डेट करना शुरू किया। बस यहीं कहानियां बनना शुरू हो गईं।’

‘आज वो जहां हैं मैं उसे देखकर खुश हूं’
डिनो ने आगे कहा, ‘लोगों को लगा कि वो मेरी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा है इसलिए हमारे बीच लड़ाई हो गई। पर हम दोनों हमेशा से ही अच्छे दोस्त रहे हैं। कल ही मैंने उसे मैसेज किया था। हम बाइक राइड पर और कॉफी पीने साथ जाते हैं।

आज वो जहां है मैं उसे देखकर बहुत खुश हूं। एक वक्त था जब लोग कहते थे कि मॉडल एक्टिंग नहीं कर सकते और हम दोनों ने उन्हें गलत साबित करके दिखाया है।’

‘लोगों को लगा जॉन ने मेरी गर्लफ्रेंड छीन ली’
इंटरव्यू में डिनो ने यह भी बताया कि उनसे ब्रेकअप के बाद बिपाशा एक साल तक सिंगल थीं। डिनो ने कहा, ‘जब मैं और बिपाशा फिल्म ‘राज’ पर काम कर रहे थे तभी हमारा रिलेशनशिप खत्म होना शुरू हो गया था।

मैं यह सालों बाद क्लियर कर रहा हूं पर मेरे और बिपाशा के ब्रेकअप होने के एक साल बाद जॉन और बिपाशा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

हालांकि, लोगों को पता नहीं क्यों आज भी लगता है कि जॉन ने मेरी गर्लफ्रेंड छीन ली, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।’

डिनो ने जहां बिपाशा के साथ 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘राज’ से सक्सेस हासिल की थी। वहीं जॉन ने बिपाशा के साथ 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म' से एक्टिंग डेब्यू किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.