देश के हर कोने से अयोध्या की सीधी फ्लाइट, अब इसने तीन शहरों से सेवा शुरू करने की घोषणा की

Updated on 15-01-2024 02:12 PM
नई दिल्ली: आज पंद्रह जनवरी हो गया। आगामी 22 जनवरी को ही अयोध्या में नव-निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसके बाद देश भर से लोग अयोध्या जाना चाहेंगे। लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या पहुंचने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए रेलवे (Railway) और एविएशन कंपनियों (Airlines) ने बड़ी तैयारी की है। रेलवे देश के विभिन्न हिस्सों से आस्था स्पेशल ट्रेन (Ashtha Train) चला रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express Ayodhya Flight) और इंडिगो (Indigo Ayodhya Flight) ने पहले ही वहां से सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। अब स्पाइसजेट (Spicejet Ayodhya Flight) ने अयोध्या से मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से सीधी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा आगामी एक फरवरी से शुरू होगी।

बोइंग 737 विमान लगाया जाएगा

स्पाइसजेट की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक एक फरवरी 2024 से इन रूटों पर सीधी फ्लाइट उपलब्ध होगी। इन रूटों पर 189 सीटों वाले बोइंग 737 (Boeing 737) एयरक्राफ्ट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने संकेत दिया है कि वह जल्द ही देश के कुछ अन्य शहरों के लिए भी अयोध्या से सीधी फ्लाइट शुरू कर सकती है।

दिल्ली के लिए स्पेशल फ्लाइट

पिछले सप्ताह ही स्पाइसजेट दिल्ली से अयोध्या के लिए डाइरेक्ट फ्लाइट के साथ रिटर्न फ्लाइट की भी घोषणा की थी। यह फ्लाइट डेढ़ घंटे में दिल्ली से अयोध्या का सफर तय करेगी। दिल्ली से यह स्पेशल फ्लाइट (Delhi to Ayodhya Direct Flight Time Table) 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और अयोध्या दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल फ्लाइट 22 जरवरी को (Ayodhya-Delhi Direct Flight Time Table) अयोध्या से शाम पांच बजे रवाना होगी और शाम 06.30 बजे दिल्ली लैंड कर जाएगी।

इंडिगो ने भी की है घोषणा

इससे पहले इंडिगो ने अयोध्या को अपनी 86वीं घरेलू डेस्टिनेशन घोषित किया है। इसकी फ्लाइट संख्या 6E 2128 रोजाना दिल्ली से सुबह 11.55 बजे रवाना होती है। यह अयोध्या दोपहर 1.15 बजे पहुंचती है। वापसी में फ्लाइट संख्या 6E 2129 दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना हो कर तीन बजे दिल्ली पहुंचती है। इसके अलावा अयोध्या से अहमदाबाद और मुंबई के लिए भी सीधी फ्लाइट है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी सीधी फ्लाइट

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया एक्सप्रेस इसी सप्ताह से अयोध्या से बेंगलुरु और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 17 जनवरी से शुरू होगी। इससे एक दिन पहले मतलब कि 16 जनवरी से कंपनी की दिल्ली-अयोध्या फ्लाइट शुरू होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.