संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया

Updated on 23-06-2025 01:26 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जल जीवन मिशन के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रविवार को सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने की। बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम प्रखर चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप, लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा, विद्युत पीसी महानंदा, प्रभारी अधिकारी क्रेडा शिवेंद्र सिंह सहित सभी जनपद सीईओ, विभागीय उप अभियंता, सभी क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में रिट्रोफिटिंग, सोलर आधारित जल योजनाएं, जल स्रोत की उपलब्धता, खनन संबंधी मुद्दों और जल संरक्षण-स्रोत संवर्धन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, ठेकेदारों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई और ठेकेदार कावेरी तेलंगाना संस्था ने जानकारी दी कि पहले 90 प्रतिशत काम हुआ था, जो मार्च में बह गया। इस पर संचालक ने खूब डांटा और सख्त निर्देश दिए कि कोई बहाना नहीं चलेगा, कार्य गुणवत्ता के साथ दिसम्बर 2025 तक सभी ठेकेदारों को सभी कार्य पूर्ण करना होगा, नहीं तो जुर्माना देना होगा। कावेरी तेलंगाना फर्म के ठेकेदार ने 5 और 25 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने की सहमति दी।

जिले में चल रहे जेजेएम कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संचालक शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अंतर्गत हर ग्रामीण परिवार को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना लक्ष्य है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने पाइपलाइन बिछाने, पानी टंकी निर्माण, गृह संयोजन की स्थिति तथा परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की

उन्होंने हर घर जल योजना अंतर्गत जितने ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय का कार्य प्रारम्भ हो चुका है उसे पंचायतों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। इसी तरह संचालक ने विद्युत संयोजन के लिए जिन ग्राम पंचायतों में डिमांड नोट प्राप्त नहीं हुआ है वहां तत्काल डिमांड नोट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन अंतर्गत टंकी निर्माण अप्रारम्भ होने वाले ग्रामों में कारणों की समीक्षा करते हुए उनकी शीघ्र समाधान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह जिले के 3 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत , साराडीह, कलमा और मिरोनी बैराज से 255 गांवों में पानी पहुंचेगी जिसे दिसम्बर माह तक पूर्ण करने कहा गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण हों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि  एजेंसियां गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कार्य की निगरानी करें और आवश्यकतानुसार ठेकेदारों का मार्गदर्शन करें। बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले में संचालक शुक्ला को उनके निर्देशन में कार्य पूर्ण कराने की बात कही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.