खेतों में घुस रहा फैक्ट्री का गंदा पानी, धरसींवा के किसान परेशान

Updated on 08-11-2024 01:31 PM

धरसींवा। राजधानी से लगे धरसींवा के खेतों में फार्च्यून उद्योग कपसदा से निकलने वाला गंदा पानी घुस रहा है। जिसकी वजह से पिछले तीन सालों में खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं कारखाना की कानफोड़ू आवाज से लोग परेशान हैं और समय रहते तक फैक्ट्री की मनमानी नही रोका गया तो गांव के किसानों सहित ग्रामीण जन जीवन मे गहरी समस्या आ सकती है। वहीं इन मुद्दों को लेकर ग्रामीण और सरपंच जन आंदोलन करने की बात कही है और पूरी घटना की जानकारी जिला कलेक्टर को दी गई है। 

धरसींवा ब्लाक मुख्यालय से पांच किलोमीटर पर बसे शांत प्रिय गांव कपसदा है। जहां शासन की ओर से स्कूल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद है और ग्रामीण बड़े ही सौहार्द के साथ जीवन यापन करते हैं। गांव में ज्यादातर किसान ही हैं और खेतीबाड़ी से ही जीवन यापन करते हैं। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से ग्राम के शरहद में लगे फार्च्यून लोहा उद्योग की आवाज से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर कंपनी के भीतर से निकलने वाली गंदे पानी किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।

कंपनी के पास की फसलें हो रही हैं बर्बाद 

इसको लेकर कपसदा गांव के सरपंच फूलचंद साहू ने बताया कि, फार्च्यून फॉक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी की वजह से 3 एकड़ जमीन बंजर हो गई है और खेती का एक बड़ा भू- भाग बर्बाद हो गया है। उद्योग से निकलने वाले पानी खेती वाले इलाके में लगातार फैल रहा है। किसानों के धान की फसल पूरी तरह डूबकर बर्बाद हो गए हैं. धान की जगह खेतों में सिर्फ घासफूस ही दिखाई दे रहा है। वहीं इस सबन्ध में जब फैक्ट्री प्रबंधन से जब मुआवजे की बात की गई तो देखेंगे का जवाब आता है। उन्होंने आगे कहा कि, अब बर्दास्त नही करेंगे और मुख्यमंत्री से ही लगाएंगे।

ग्रामीण बोले- दहशत में जी रहे हैं जीवन 

एक ग्रामीण ने हमारे संवादाता को बताया कि, गांव के बेडरूम और आंगन की शरहद तक फैली उद्योग में जब कोई आवाज आती है तो ग्रामीण इस दहशत में रहते है कि, कम्पनी में कोई ब्लास्ट तो नही हो गया। हमें डर लगता है कि, कंपनी से निकलने वाला लावा घर मे तो नही घुस आएगा, ऐसे दहशत में हमारी रात बीत रही है। वहीं पढ़ने वाले छात्र व छात्राओ से बात करने पर कहा कि, ग्राम कपसदा और क्षेत्र में कारखाना खोलने से रहवासी परेशान हैं। कारखाने से निकलने वाली धूल और आवाज की वजह से रहवासियों को तकलीफ हो रही हैं। यहां तक की छात्रों की पढ़ाई भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.