जनदर्शन में दिव्यांग बलराम-रोहित को मिली ट्रायसाइकिल

Updated on 27-06-2024 04:52 PM
रायपुर। जनदर्शन कार्यक्रम में बलराम और रोहित को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल मिली। दिव्यांग बलराम और रोहित आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल दिलाए जाने का आग्रह किया, ताकि इसका उपयोग फेरी वाले रोजगार व्यवसाय में कर सके अपना जीवकोपार्जन कर सके। दिव्यांग बलराम बेेमेतरा जिले के परसबोड़ और रोहित कुमार भोथीडीह के रहने वाले है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिव्यांग युवाओं की रोजगार व्यवसाय करने की ललक की सराहना की और उन्हें आईस बॉक्स युक्त ट्रायसाइकिल प्रदान करने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी।

बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ में रहने वाले युवक बलराम उम्र 35 वर्ष शुरू से ही पैर से दिव्यांग है, जबकि दुर्घटना में चोट लगने की वजह से युवक रोहित कुमार उम्र 34 वर्ष  चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। दोनों दिव्यांग युवा अन्याश्रित रहने के बजाय स्वयं का रोजगार व्यवसाय कर सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहते है। इसी इरादे से ये दोनों दिव्यांग युवा आज जनदर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.