दिव्यांग-बुजुर्गों को मतदान केन्द्र तक लाने के लिए चलेंगे दिव्यांग रथ

Updated on 16-04-2024 04:57 PM

कोरिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में कोरिया जिले में भी  दिव्यांग रथ उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सुविधा के लिए बुजुर्गों या दिव्यांग मतदाता को केवल 1950 नम्बर पर डायल करना होगा। इस सुविधा के व्यापक स्तर पर प्रचार के लिए जगह जगह रैली निकालकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने बताया कि निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है और इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए पहली बार दिव्यांग मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए दिव्यांग रथ चलाया जाएगा। इस सुविधा का लाभ बुजुर्गों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग रथ की सुविधा का इस्तेमाल बेहद आसान तरीके से किया जा सकता है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता 1950 नम्बर पर फोन करके मतदान दिवस पर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। साथ ही इस सुविधा के लिए बुजुर्ग मतदाता और दिव्यांग मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए सक्षम एप्प के माध्यम से भी इस निःशुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

जिले में चिन्हित सभी दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु जिले के सभी ग्राम पंचायतों में इस रथ का लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए नोडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी के देखरेख में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दिव्यांग रथ सुविधा से जुड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने सभी दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओ को मतदान दिवस अनिवार्य रूप से इस सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.