दिव्यांग जनों को शिविर में मिली ट्राइसाइकिल

Updated on 16-05-2025 01:35 PM

बिलासपुर। सुशासन तिहार 2025 के तहत ग्राम ओखर में आयोजित समाधान शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मस्तूरी के पूर्व विधायक  कृष्णमूर्ति बांधी की उपस्थिति में सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे, हितग्राहियों ने संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार जताया।

मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम ओखर में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। ओखर निवासी अप्पू राजा कांत को मोटराइज्ड ट्रायसाइकल दी गई वहीं ठाकुरदेवा गांव के जगमोहन पटेल को व्हीलचेयर और जनलाल साहू को श्रवणयंत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कृष्ण मूर्ति बांधी, विशिष्ट अतिथि कमिश्नर  सुनील जैन, तथा कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने हितग्राहियों को  इन उपकरणों का वितरण किया और प्रत्येक हितग्राही से संवाद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग अप्पू राजा कांत ने कहा, "अब मैं अपने बलबूते कहीं भी आ जा सकूंगा और काम कर सकूंगा, यह सिर्फ ट्रायसाइकिल नहीं, मेरी आजादी है।" उन्होंने बताया कि वह अस्सी प्रतिशत दिव्यांग है, सुशासन तिहार में आवेदन करने पर उन्हें त्वरित रूप से सहायता मिली है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को आभार व्यक्त करते हैं। वहीं व्हीलचेयर पाने वाले जगमोहन पटेल और श्रवण यंत्र पाने वाले जन लाल साहू ने भी सरकार से मिली मदद के लिए आभार जताया उन्होंने कहा कि अब उनके जीवन की राह कुछ आसान हो गई है।

 शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं का लाभ देने फार्म भरवाए गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.