दिव्यांगजन खुद को अकेला न समझें, मामा उनके साथ - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 15-07-2023 06:42 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिए। दिव्यांगजन अकेले नहीं हैं, मामा उनके साथ है। दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आष्टा में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर दिव्यांगजन का स्वागत/अभिनंदन किया। सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, नगर परिषद अध्यक्ष श्री हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा, श्री रवि मालवीय सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

379 दिव्यांगजन को 770 सहायक उपकरण वितरित

कार्यक्रम में 379 दिव्यांगजन को 770 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 44 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 110 को ट्रायसायकल, 68 को व्हीलचेयर, 52 को एल्बो क्रच, 279 को बैसाखी, 67 को वर्किंग स्टिक, 4 को ब्लाइंड केन, 8 को रोलेटर, 12 को सेलफोन, 12 को एडीएल किट, 2 को स्मार्टफोन, 20 को सीपी चेयर तथा 92 दिव्यांगजन को डिजिटल श्रवण यंत्र का वितरण किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.