रोज़गार छिनने से आहत दिव्यांग खिलाड़ी ने मांगी इच्छामृत्यु, कलेक्टर को लिखा पत्र

Updated on 09-05-2025 03:35 PM
कबीरधाम। कबीरधाम जिले के नेवारी गांव के दिव्यांग खिलाड़ी शिवकिंकर नेताम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

शिवकिंकर नेताम ने बताया कि उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। उनके प्रदर्शन और गरीबी को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें नगर पालिका कवर्धा में डेलीवेज कर्मचारी के रूप में काम दिया था, जिससे उनका परिवार चलता था। लेकिन बीते चार महीने से उन्हें काम पर नहीं बुलाया जा रहा।

कलेक्टर को लिखे पत्र में नेताम ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अधिकारी उन्हें "अतिरिक्त प्लेसमेंट कर्मचारी" के रूप में स्वीकृति मिलने के बावजूद काम पर नहीं ले रहे हैं, जबकि बाकी कर्मचारी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार निवेदन के बावजूद सीएमओ कार्यालय भी उन्हें नज़रअंदाज़ कर रहा है।



शिवकिंकर ने कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उनका परिवार भूखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने प्रशासन से पुनः नौकरी बहाल करने की मांग की है, और ऐसा नहीं होने पर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।


इस मामले में जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.