महाराष्ट्र में आसमान से आफत गिर रही थी और सुल्तान... दत्ता दलवी के बहाने एकनाथ शिंदे पर भड़के संजय राउत

Updated on 30-11-2023 01:04 PM

मुंबई: पुलिस ने मुंबई के पूर्व महापौर दत्ता दलवी के खिलाफ धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) के दलवी ने यूबीटी सेना के कोंकण पदाधिकारियों की एक सभा में सीएम शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। शिंदे गुट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि दलवी ने एक व्यक्ति (सीएम शिंदे) के संवैधानिक पद पर आसीन होने के बारे में अपमानजनक बयान दिए। दलवी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों पर दृढ़ हैं और उन्होंने कहा कि वे अपमानजनक नहीं थे और वास्तव में शिवसेना नेता आनंद दिघे की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी बायोपिक धर्मवीर में उनका इस्तेमाल किया था। वहीं संजय राउत ने भी दत्ता दलवी का समर्थन किया है।

 
दत्ता दलवी 2005 से 2007 तक महापौर रहे और तीन बार बीएमसी में पार्षद रहे। उन्होंने कहा, 'मैं बालासाहेब ठाकरे का कट्टर शिव सैनिक हूं। मैं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में काम कर रहा हूं। मुझे अपने बयान के लिए खेद नहीं है। क्योंकि मैंने आनंद दिघे के साथ काम किया है। मैंने वही शब्द बोला है जो आनंद दिघे के चरित्र ने फिल्म में इस्तेमाल किया था।'
 
संजय राउत ने साधा शिंदे पर निशाना
शिवसेना (UTB) सांसद संजय राउत ने कहा, 'पांच दिन हो गए, कहीं बेमौसम बारिश हो रही है, कहीं ओलावृष्टि हो रही है, पूरे महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है...जब ये संकट, आसमान से आफत गिर रही थी, तो हमारे मुख्य सुल्तान और डेप्युटी सुल्तान प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ चला गया, कोई तेलंगाना, जैसे वे नहीं गए तो वहां चुनाव नहीं होंगे...'

संजय राउत ने कहा कि विदर्भ, नासिक से लेकर उत्तर महाराष्ट्र, कोंकण और ठाणे में भारी नुकसान हुआ है। हमारे 11 करोड़ किसान संकट में हैं, उन्हें इस बारे में चिंता नहीं है। विधानसभा में सवाल उठेगा इसलिए आज पहुंच गए। नौटंकी करने।

'असंसदीय नहीं थी भाषा'

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और उनके भाई विधायक सुनील राउत भांडुप पुलिस थाने पहुंचे और दलवी को समर्थन दिया। राउत ने दावा किया कि दलवी के इस्तेमाल किया गया शब्द असंसदीय नहीं था।
 
 

आंदोलन की चेतावनी

विधायक सुनील राउत ने कहा कि दलवी को बिना कोई नोटिस दिए गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, 'हालांकि हमें न्यायपालिका में विश्वास है, लेकिन हमें सरकार में विश्वास नहीं है। अगर हमें गुरुवार तक (न्यायिक हिरासत में) रोक नहीं मिलती है, तो हम एलबीएस रोड, राजमार्ग और पूर्वोत्तर मुंबई के सभी पुलिस थानों में (यातायात) जाम सुनिश्चित करेंगे।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.