खेल में अनुशासन और नियम बहुत महत्वपूर्ण : किरण वैष्णव

Updated on 01-08-2025 12:53 PM

राजनांदगांव।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन का शुभारंभ आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव शामिल हुई। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि खेल में अनुशासन और नियम बहुत महत्वपूर्ण होता है। अनुशासन और नियम के साथ लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए। अनुशासन ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखारता है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को अनुशासन और नियम का पालन करते हुए खेल में हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेल में दो पहलू होते हैं, हार और जीत। लेकिन हार होने पर निराश नहीं होना चाहिए मेहनत हमेशा करने के लिए कहा। मेहनत करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छा संघर्ष करेंगे तो परिणाम भी बहुत अच्छा आएगा। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीम स्पर्धाओं में प्रत्येक खिलाड़ी की जिम्मेदारी होती है कि वे अपनी टीम को विजयी बनाएं। उसी तरह एकल खेल प्रतियोगिता में स्वयं को जीतना होता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हार और जीत के लिए एक-एक सेकेण्ड बहुत महत्वपूर्ण होता है। लक्ष्य एवं उद्देश्य बनाकर ख्रेल में प्रथम स्थान के लिए खेलना चाहिए। सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा।

अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने स्कूली खिलाडिय़ों को नशापान से दूर रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नशापान से दूर रहेगे तो निश्चित ही अपने जीवन में अच्छा कार्य करेंगे और  अच्छा व्यक्ति बनेंगे। उन्होंने कहा कि खेल के साथ शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा का लाभ हर समय और हर क्षण मिलता है। शिक्षा हमेशा साथ देती है। उन्होंने बच्चों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु के बाद ही टू-व्हीलर चलाना चाहिए। उन्होंने  कहा कि खिलाड़ी दृढ़ता, उद्देश्य, लक्ष्य और अनुशासन के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करें और अपने माता-पिता, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें। इसके लिए सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। समाजसेवी  कोमल सिंह राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शपथ दिलाई।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन के अंतर्गत दो दिवसीय खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 6 जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव और महासमुंद के लगभग 517 खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत व्यक्तिगत स्पर्धा में तिरंदाजी, ऐथलिट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, चेस, जिमनास्टिक, जुडो, टेनिस, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताईक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, फ्री स्टाइल कुश्ती, योगा की प्रतियोगिता होगी। टीम स्पर्धा में बास्केटबाल, फुटबाल, हेण्डबाल, कबड्डी, खो-खो, बालीबाल खेल प्रतियोगी होगी। खेल स्पर्धाएं दिग्विजय स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, स्टेट हाई स्कूल, गायत्री स्कूल, कमला कॉलेज, बजरंगपुर स्टेडियम एवं मोतीपुर अखाड़ा में प्रतियोगिताएं होगी। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती अमृता सिन्हा, जनप्रतिनिधि  रविन्द्र वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर  मनोज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर  अमीय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.