परीक्षा पे चर्चा : नवोदय विद्यालय के छात्र तैफुर्रहमान के सवालों पर प्रधानमंत्री ने दिए टिप्स

Updated on 29-01-2024 04:22 PM

कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ पर्चा हल करने के संबंध में “परीक्षा पे चर्चा“ विषय पर अपनी बातें वर्चुअल तौर पर रखीं। इस दौरान जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नवमी के विद्यार्थी शेख तैफुर्रहमान के सवालों का भी जवाब देते हुए कहा कि परीक्षा के पहले अपने मन और चित्त को शांत रखें एवं परीक्षा कक्ष में समय से पहले जाकर प्रश्न पत्र का बारीकी से अध्ययन करते हुए सवाल का जवाब लिखें। विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यदि किसी प्रश्न का उत्तर नहीं भी पता है, फिर भी तनाव न लें, क्योंकि इससे जिन प्रश्नों के उत्तर ज्ञात है, वे भी दिमाग से हट जाएंगे। कोई भी परीक्षा के लिए रणनीति पहले तैयार करें, फिर तनावमुक्त होकर ऐसे प्रश्नों का हल पहले करें, जिनका उत्तर पहले से ज्ञात है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि स्कूली परीक्षाओं के बाद जीवन की पाठशालाएं शुरू होती हैं। उन्होंने अर्जुन की तरह एकाग्रचित्त होने का सुझाव देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। ’परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री ने और भी बहुत सी सीख बच्चों को दी।

चर्चा के उपरांत जवाहर नवोदय विद्यालय कांकेर (करप) में कक्षा नवमी के विद्यार्थी शेख तैफुर्रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जो सवाल किया था, उसका बेहतर ढंग से जवाब मिल गया कि परीक्षा के समय में किसी तरह से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। छात्र ने आगे कहा कि आज आयोजित “परीक्षा पे चर्चा“ में प्रधानमंत्री ने बिना किसी तनाव के प्रश्न का हल किया जाना एक अच्छी रणनीति की पहचान है। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि उत्तर लिखने से पहले, प्रश्न पत्र को बार-बार पढ़ा जाए। इस दौरान अपने चित्त को स्थिर और मन को एकाग्र रखें। तैफुर्रहमान ने आगे कहा कि इससे निश्चित तौर पर सभी विद्यार्थियों को एक सकारात्मक सुझाव मिला है जिस पर अमल करके वे अपने भविष्य को नई दिशा और पहचान दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्राम करप स्थित नवोदय विद्यालय कांकेर के छात्र तैफुर्रहमान ने प्रधानमंत्री से परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को तनावमुक्त होने के संबंध में प्रश्न किया था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने उक्त सुझाव देश भर के विद्यार्थियों को दिए। जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में इसे सुनने की व्यवस्था की गई थी, जहां हजारों की संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकां ने सुना तथा भयमुक्त वातावरण में परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहन मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.