राजनीतिक दलों की बैठक में मतदान केन्द्र-स्थल परिवर्तन संबंधी चर्चा

Updated on 05-07-2023 09:33 PM

महासमुंद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर मतदान केन्द्र भवन एवं स्थल परिवर्तन तथा नए मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर चर्चा की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के येतराम साहू, आम आदमी पार्टी के भूपेन्द्र चंद्राकर एवं अभिषेक जैन एवं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के चन्द्रशेखर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मिषा कोसले मौजूद थे।

कलेक्टर ने कहा कि राजनीतिक दलों के सहमति के आधार पर ही आवश्यक बदलाव किए जायेंगे। बैठक में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नए मतदान केन्द्रों की संख्या तीन है। जबकि महासमुंद एवं बसना विधानसभा क्षेत्र में ऐसे प्रस्ताव निरंक है। कलेक्टर ने कहा कि नए प्रस्तावित मतदान केन्द्र आश्रित ग्राम की दूरी तथा मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण प्रस्तावित किया गया है। जिस पर राजनीतिक दलों ने सहमति जतायी।



बैठक में मतदान केन्द्रां के भवन परिवर्तन एवं स्थल परिवर्तन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। जिसमें सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थल परिवर्तन हेतु सात मतदान केन्द्र एवं भवन परिवर्तन हेतु 14 मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थल परिवर्तन हेतु 12 एवं भवन परिवर्तन हेतु 25 केन्द्र, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थल एवं भवन परिवर्तन हेतु चार-चार केन्द्रों का चिन्हांकन किया गया है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल स्थल परिवर्तन हेतु पांच तथा भवन परिवर्तन हेतु 17 मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन किया गया है। स्थल परिवर्तन अथवा भवन परिवर्तन भवन जर्जर होने के कारण या जीर्णोद्धार या विनिष्टिकरण, कमरा अपर्याप्त व अधिक सुविधाजनक होने के कारण प्रस्तावित किया गया है।


कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की और कहा कि उनसे सहमति के पश्चात ये मतदान केन्द्र परिवर्तित किए जायेंगे। कलेक्टर मलिक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल की सूची अति शीघ्र देने कहा है। बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वेयर हाउस का निरीक्षण किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.