बस्तर में बीमारियों का कहर

Updated on 18-06-2025 12:01 PM

जगदलपुर। मौसमी बुखार के मामले अब भी बस्तर के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब हैं। मौसम के बदलाव के कारण हर दिन हास्पिटल में मरीजों की संख्या अच्छी-खासी दर्ज हो रही है।

वर्ष 2025 के साढ़े 6 महीने में आंकड़ों पर डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफ्टीलाइटिस जैसी बीमारियों के अलावा डायरिया के भी प्रकरण सामने आ रहे हैं।
बस्तर संभाग के सातों जिलों में डेंगू 61, जापानी बुखार 19, सर्पदंश 161, मलेरिया के 7927 मरीज हैं। बस्तर में डेंगू के सर्वाधिक 990 नमूनों की जांच बस्तर जिले में की गई, जिनमें से 43 पॉजीटिव मरीज पाए गए। सुकमा में 13 और बीजापुर जिले में 5 डेंगू मरीज मिले। इसके अलावा किसी जिले में डेंगू की शिकायत नहीं थी। मलेरिया के सबसे ज्यादा बीजापुर जिले में 3567 धनात्मक मरीज मिले। 1227 पॉजीटिव मरीज नारायणपुर जिले में पाए गए। बस्तर जिले में 1067 और सुकमा में 1196 मरीज मलेरिया पीड़ित थे। संभाग में जेई के 19 पॉजीटिव केस सामने आए, जिनमें से 13 बस्तर और 3 बीजापुर जिले के थे। सर्पदंश के भी कुछ मामले देखने को मिले।
3.5 प्रतिशत पाया गया डेंगू संक्रमण
एक अध्ययन के अनुसार बस्तर जिले में डेंगू की 2.7 फीसदी एनएस-1 पॉजीटिव और 12.6 प्रतिशत आईजीएम पॉजीटिव केश दर्ज हैं, जिससे कुल मिलाकर 3.5 प्रतिशत डेंगू संक्रमण पाया गया। हालांकि यह अध्ययन मार्च 2025 तक का है पर इससे पता चलता है कि डेंगू बस्तर में मौसमी रूप से संक्रामक बना हुआ है। तेज गर्मी के बाद थोड़ी बारिश, दिन-रात के तापमान में बदलाव इसकी वजह से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ता है। वायरल फीवर के साथ-साथ डेंगू भी सक्रिय है, जिसे मौसम के अनुसार मच्छरों के कारण तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है।
बचाव और उपचार के उपाय
डॉक्टरों के अनुसार दिन में कम से कम 3- 4 लीटर पानी या तरल पदार्थ लेने के साथ ही मच्छरों के पनपने वाले स्थानों (खुले पानी, कूड़ा-कचरा) का निस्तारण समय-समय पर करते रहें। 3 दिनों से अधिक बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। खांसी, गले में खराश हो तो मास्क पहनें।वायरल फीवर के लक्षण आए तो एनएस-1 या आईजीएम परीक्षण करवाएं।
ऐसे लक्षण को पहचानें
बताया जा रहा है कि लक्षण जैसे तेज बुखार, बदन दर्द, ठंड लग रही हो तो तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल जाएं। पानी के स्रोतों का ढंककर रख-रखाव करें और मच्छरदानी-रोग निरोधक उपाय अपनाएं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें साफ, हल्का भोजन और पर्याप्त पानी दें।

सीएमएचओ को दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. केके नाग ने सातों जिलों के सीएमएचओं को निर्देश दिए कि मौसम के चलते महामारी पर गांव-गांव में ग्रामीणों की जांच करें और जरूरत हो तो शिविर कर मरीजों का उपचार करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.