दिशा पाटनी ने बिकीनी में दिखाए वो स्ट्रेच मार्क, जिसे हिरोइनें अक्सर छिपा लेती हैं

Updated on 23-02-2023 08:35 PM
दिशा पाटनी अपने फिगर को लेकर खूब चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस हैं। वैसे तो दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं, लेकिन इस बार मामला हर बार से अलग है। इस बार दिशा पाटनी ने अपनी बॉडी का वो सच दिखाया है, जिसे अक्सर एक्टर्स छिपाना चाहते हैं। दिशा पाटनी ने होटल रूम से अपनी बिकीनी वाली फोटो शेयर की है। हालांकि, फैन्स इस तस्वीर में उनकी बिकीनी नहीं बल्कि उनके स्ट्रेच मार्क पर जा ठहरी है।
दिशा पाटनी ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करने के लिए किसी तरह के कैप्शन का इस्तेमाल नहीं किया है। इस फोटो में दिशा एनिमल प्रिंट बिकीनी में हैं और आईने के सामने कैमरे से सेल्फी लेती दिख रही हैं। इस सेल्फी में उनका टोन्ड फिगर कमाल दिख रहा है। दिशा के बाल गीले हैं और पूरा लुक काफी स्टनर दिख रहा है। इस तस्वीर में दिशा ने किसी फिल्टर का इस्तेमाल नहीं किया है क्योंकि उनके बम पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं। दिशा बिन किसी झिझक के अपने बैक को फ्लॉन्ट कर रही हैं जिसपर ढेर सारे स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कहा- दिशा की बॉडी पर भी स्ट्रेच मार्क हैं

दिशा की इस सेल्फी पर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है- ये दिखाने के लिए शुक्रिया कि स्ट्रेच मार्क नॉर्मल होता है। एक अन्य यूजर ने कहा है- दिशा की बॉडी पर भी स्ट्रेच मार्क हैं, अब मैं शांति से जी सकती हूं। एक और ने कहा- मुझे ये काफी अच्छा लगा क्योंकि ये अनफिल्टर्ड है। कुछ लोगों ने फोटो पर मौज लेते हुए टाइगर और उनके ब्रेकअप की ओर भी इशारा किया है और कहा- टाइगर तो चला गया, अपनी खाल देकर गया है। एक और ने कहा- मिसिंग टाइगर, ये टाइगर प्रिंट मस्त है। एक फैन ने कहा है- ओ माय गॉड, सूरज भी पिघल गया।

टाइगर और दिशा काफी समय से एक-दूसरे के साथ नहीं दिखे

बता दें कि दिशा पिछले कुछ समय से टाइगर श्रॉफ के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर खबरों में रह रही हैं। ऐसी अफवाहें भी रही हैं कि दिशा शादी करना चाहती थीं लेकिन कहा जा रहा है कि टाइगर इस वक्त अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी और पब्लिक प्लेस पर साथ नजर आनेवाले टाइगर और दिशा काफी समय से एक-दूसरे के साथ नहीं दिखे हैं। हालांकि, जब-तब सोशल मीडिया पर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ का प्यार दिशा के लिए जरूर नजर आया करता है।

अपकमिंग प्रॉजेक्ट में सूर्या के साथ

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट में सूर्या के साथ नजर आएंगी, जिसे Siruthai Siva ने डायरेक्ट किया है। शुरुआत में इस फिल्म का टाइटल Suriya 42 रखा गया और कहा जा रहा है कि यह फिल्म 10 भाषाओं में तैयार होगी। इन सबके अलावा दिशा करण जौहर की अगली फिल्म 'य़ोद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। इतनी ही नहीं वह 'प्रॉजेक्ट K' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.