लखनऊ में विस्थापितों को मिलेंगे फ्लैट और दुकान, बस करना होगा ये काम, एलडीए की योजना के बारे में जानिए

Updated on 11-12-2023 12:56 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विस्थापितों को फ्लैट और दुकान देने की योजना तैयार की गई है। भीखमपुरवा और अकबर नगर से विस्थापित होने वालों के लिए एलडीए ने रियायती दरों पर फ्लैट और दुकानें आवंटित करने का फैसला लिया है। यहां जिनका मकान टूटा है उन्हें पीएम आवास और आश्रयहीन आवास के अलावा एलडीए की योजनाओं में खाली फ्लैट महज 15 फीसदी रकम जमा कर सीधे आवंटित किए जाएंगे और तुरंत कब्जा दिया जाएगा। इसके बाद बाकी रकम साधारण ब्याज के साथ 10 साल की किस्तों में जमा करनी होगी।

एलडीए वीसी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को अकबरनगर जाकर वहां लगे कैंप में लोगों को पीएम आवास समेत एलडीए के खाली पड़े फ्लैट्स की जानकारी देने के साथ इन सहूलियतों का ऐलान किया। कैंप में आए कई लोगों ने पीएम आवास और आश्रयहीन योजना के मकान छोटे होने की बात कही। इस पर वीसी ने एलडीए की कानपुर रोड़, जानकीपुरम, शारदा नगर और प्रियदर्शिनी समेत कई योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट्स रियायती दरों पर आवंटित कराने का विकल्प दिया। इस दौरान ओएसडीए डीके सिंह, श्रद्धा चौधरी, रविनंदन सिंह, रोहित सिंह व अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता मौजूद थे।

एक से ज्यादा दुकानें देने का फैसला

भीखमपुर और अकबरनगर में जिनकी दुकानें थीं और उन्हें तोड़ने का आदेश जारी हो गया है, एलडीए ने उन्हें अपनी योजनाओं में बिना नीलामी दुकान आवंटित करने का फैसला किया है। इसपर कुछ दुकानदारों ने एलडीए की दुकानें छोटी होने की बात कही थी। एलडीए वीसी ने विस्थापित होने वाले ऐसे दुकानदारों को एक से ज्यादा दुकानें भी बिना नीलामी सीधे आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया। इन्हें भी तय कीमत का 15 फीसदी रकम जमा कराने के बाद कब्जा दे दिया जाएगा और बाकी रकम 10 साल की किस्तों में जमा करनी होगी।

पंजीकरण राशि भी आधी

पीएम आवासों के लिए अकबर नगर और भीखमपुरवा से विस्थापित होने वालों को 10 हजार रुपये के बजाय महज 5 हजार रुपये ही पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। रविवार को कैंप में आए कई विस्थापित परिवारों ने 10 हजार रुपये महीना वेतन मिलने का दर्द बयां करते हुए कहा कि सारा वेतन पंजीकरण में लगा देंगे तो परिवार कैसे चलाएंगे। इस पर वीसी ने पंजीकरण राशि आधी करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद पंजीकरण कराने वालों की संख्या बढ़ी।

शाम को कैंप बंद होने तक 82 लोगों ने पीएम आवास के लिए फॉर्म खरीदा और अकबरनगर प्रथम की हसीन जहां, कुतुबुद्दीन बेग एवं लतीफ खान तथा अकबरनगर द्वितीय के मो शफीक, मधु सोनकर, राम खिलावन, राजेश शिल्पकार एवं रमेश कुमार ने सभी दस्तावेज के साथ 5 हजार रुपये जमा करके पंजीकरण करा लिया। इसके अलावा 21 विस्थापितों ने डूडा आसरा आवास योजना के लिए पंजीकरण कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.