गुर्जर वोटरों की नाराजगी, जानिए राजस्थान चुनाव में जीत-हार का सचिन फैक्टर

Updated on 01-12-2023 12:26 PM
जयपुर : राजस्थान के वोटरों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। एग्जिट पोल की मानें तो 3 दिसंबर के बाद राज्य की सत्ता बदलने जा रही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को बंपर मतदान हुआ था। 75.45 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी औसतन 120 सीटों पर जीत रही है। इंडिया टुडे-माई एक्सिस के एग्जिट पोल में भी पार्टी को 140-160 सीटें मिल रही हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 44 सीटें ज्यादा है। कांग्रेस को 68-90 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में 5 सीटें जाती दिखाई जा रही हैं। एवीपी-सी वोटर के सर्वे में भी बीजेपी को 113-137 सीटें देने का दावा किया गया है। कांग्रेस इस सर्वे में पिछड़ती नजर आ रही है। टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल ने बीजेपी को राजस्थान की सत्ता का मजबूत दावेदार बताया है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। बीजेपी को 109 से 125 सीटें और कांग्रेस के 105-117 मिलने का अनुमान लगाया गया है।


कांग्रेस को राजस्थान में गुटबाजी पड़ सकती है भारी

पिछले विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट ने वसुंधरा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसका नतीजा रहा था कि कांग्रेस 21 सीटों से छलांग लगाकर 100 के आंकड़े पर पहुंच गई। चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत के हाथ तो मिला दिए मगर दिल नहीं मिला सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पायलट और गहलोत के बीच बंटवारे का असर भी फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजों में दिख रहा है। बीजेपी ने इससे उलट दो दशक पुरानी गुटबाजी को ठिकाने लगा दिया। चुनाव से पहले ही गुलाब सिंह कटारिया को असम का राज्यपाल बना दिया। रही-सही कसर नए नेतृत्व का संकेत देकर पूरी कर दी। राजस्थान का विधानसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर और बाबा बालकनाथ जैसे चेहरों को उतारकर जता दिया कि वसुंधरा राजे अब राजस्थान की एकमात्र क्षत्रप नहीं रहीं। 1989 के बाद यह पहला चुनाव था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी बिना सीएम चेहरे के मैदान में उतरी है। पिछले 35 साल में राजस्थान में बीजेपी पहले भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा राजे के नेतृत्व के साये में सत्ता से अंदर-बाहर होती रही है।

जानिए किस रीजन में हुआ खेला, कांग्रेस की टेंशन बढ़ी

चुनावी नजरिये से भी राजस्थान में पांच इलाके हैं। शेखावटी, मारवाड़, मेवाड़, हड़ौती और ढूंढाड़ । एग्जिट पोल्स के अनुसार, शेखावटी, मारवाड़ और मेवाड़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। हड़ौती और ढूंढाड़ इलाके में बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका सचिन पायलट के इलाके ढूंढाड़ में लग सकता है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को गुर्जर समुदाय ने एकतरफा वोट दिया था और कांग्रेस ने बनिया,राजपूत, ब्राह्मण और एससी, एसटी, गुर्जर बाहुल्य ढूंढाड़ रीजन में कांग्रेस ने लंबी छलांग लगाई थी। ढूंढाड़ में कुल 32 विधानसभा सीटें हैं और पिछले चुनाव में कांग्रेस को इस इलाके से 20 सीटें मिली थीं। भाजपा को सिर्फ 6 सीटों से संतोष करना पड़ा था। गुर्जरों की नाराजगी के कारण 2023 के चुनाव में बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी को 25 सीटें दी गई हैं। एग्जिट पोल की मानें तो हड़ौती एक बार फिर बीजेपी पर मेहरबान है। 17 विधानसभा सीट वाले हड़ौती इलाके में वसुंधरा राजे ने अपना किला बचाए रखा है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को बूंदी, बारां, झालावाड़ और कोटा इलाके में 10 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को इस इलाके से सात सीटें मिली थीं। इस चुनाव में बीजेपी ने इस किले को और मजबूत किया है और कांग्रेस की सीटें कम हो सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.